विश्व क्रिकेट के इतिहास में भारत के नाम एक खास उपलब्धि दर्ज हो गई है। अब वन-डे क्रिकेट के वर्ल्ड कप और टेस्ट क्रिकेट के वर्ल्ड कप की पहली हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड भारतीय गेंदबाजों के नाम दर्ज हो गया है।
2 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : social Media
पहली बार शुरू हुई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का पहला सीरीज खेल रही भारतीय टीम ने जबरदस्त शुरुआत की है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है और दूसरे मैच में भी उसकी पकड़ मजबूत हो गई है।
3 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : social Media
वहीं डेढ़ साल तक चलने वाली अगस्त में शुरू हुई टेस्ट चैंपियनशिप (टेस्ट क्रिकेट का वर्ल्ड कप) की पहली हैट्रिक लेने का कीर्तिमान भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के नाम दर्ज हो गया है। बुमराह ने शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ हैट्रिक लेकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया।
वहीं बात करें वन-डे क्रिकेट के वर्ल्ड कप की तो यहां भी पहली हैट्रिक लेने का कीर्तिमान एक भारतीय के नाम ही है। साल 1987 में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी चेतन शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ये कीर्तिमान बनाया था।
शर्मा ने चौथे संस्करण में वर्ल्ड कप की पहली हैट्रिक अपने नाम की थी। नागपुर में खेले गए 24वें मुकाबले में शर्मा ने केन रदरफोर्ड, इयान स्मिथ और एवेन चैटफील्ड को बोल्ड कर पहली हैट्रिक अपने नाम की थी। इस मैच को भारत ने 9 विकेट से जीता था। इसी मुकाबले में सुनील गावस्कर ने अपना पहला शतक भी जड़ा था।