फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेस्टइंडीज के कप्तान ने अपनी ड्रीम टीम का किया ऐलान, सिर्फ एक भारतीय को चुना

Sat, 16 Sep 2017 04:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 16 Sep 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
jason holder picks his all time XI organised by lords cricket ground
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली

वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की पहल पर अपनी ड्रीम टीम का ऐलान किया है। 25 वर्षीय होल्डर ने अपनी ड्रीम टीम में सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी को चुना है।

jason holder picks his all time XI organised by lords cricket ground
सचिन तेंदुलकर

कैरीबियाई ऑलराउंडर ने स्टार्स से सजी संतुलित टीम का चयन किया है। होल्डर की टीम में एकमात्र भारतीय के रूप में क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर शामिल हैं। इसके अलावा होल्डर ने रिकी पोंटिंग, ब्रायन लारा और शेन वॉर्न जैसे दिग्गजों को भी अपनी टीम में रखा है।

jason holder picks his all time XI organised by lords cricket ground
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ESPN

सचिन तेंदुलकर को टीम में शामिल करने के बारे में होल्डर ने कहा, 'उनके (तेंदुलकर) रिकॉर्ड्स सब बयान करते हैं। उन्होंने जो भी खेल के लिए किया है और जैसे किया है वो लाजवाब है।' होल्डर ने अपनी टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू हेडन को सौंपी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
jason holder picks his all time XI organised by lords cricket ground
रिकी पॉन्टिंग - फोटो : ESPN

संगकारा को ओपनिंग कराने के फैसले पर होल्डर ने कहा कि वो हर हाल में श्रीलंकाई दिग्गज को टीम में रखना चाहते थे। संगकारा किसी भी क्रम पर उम्दा प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके बाद होल्डर ने मिडिल ऑर्डर में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग, ब्रायन लारा और सचिन तेंदुलकर  को शामिल किया है।

विज्ञापन
jason holder picks his all time XI organised by lords cricket ground
जैक कैलिस - फोटो : getty

होल्डर ने ऑलराउंडर के रूप में पूर्व दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी जैक्स कैलिस को चुना है। विकेटकीपर की जिम्मेदारी एडम गिलक्रिस्ट पर होगी। दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन, वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोज और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा तेज गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न टीम में एकमात्र स्पिनर होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed