फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: मुश्किल दौर से गुजरे रोहित और हार्दिक की कोच पोलार्ड ने की तारीफ, बोले- उन्होंने बहुत कुछ झेला...

Sun, 27 Apr 2025 12:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 27 Apr 2025 12:41 PM IST
सार

एमआई के बल्लेबाजी कोच पोलार्ड ने मुश्किल समय का शानदार तरीके से सामना करने के लिए रोहित और कप्तान हार्दिक पाड्या की तारीफ की। पढ़ें उन्होंने क्या कहा...

विज्ञापन
IPL 2025: Kiero Pollard praised Rohit Sharma and Hardik Pandya said- they went through a difficult phase...
पोलार्ड ने हार्दिक और रोहित की तारीफ की - फोटो : ANI
आईपीएल 2025 में मुश्किल दौर से गुजरे रोहित शर्मा की कोच कीरोन पोलार्ड ने तारीफ की है। उन्होंने कहा कि रोहित काफी कुछ झेल चुके हैं, लेकिन वह भी इंसान हैं। इस सत्र में खराब शुरुआत के बाद मुंबई इंडियंस ने जबरदस्त वापसी की है। टीम नौ में से पांच मैच जीतकर फिलहाल अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। उसका रविवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स से सामना होगा। इस मैच से पहले पोलार्ड का बयान सामने आया है। उन्होंने अनुभवी खिलाड़ियों को उनके कठिन समय के दौरान कुछ छूट और समर्थन देने की वकालत भी की।


एमआई के बल्लेबाजी कोच पोलार्ड ने मुश्किल समय का शानदार तरीके से सामना करने के लिए रोहित और कप्तान हार्दिक पाड्या की तारीफ की। रोहित ने आईपीएल के इस सत्र के शुरुआती मैच में खराब प्रदर्शन करने के बाद लगातार दो अर्धशतक जड़ कर शानदार वापसी की है, जबकि हार्दिक को पिछले साल टीम के खराब प्रदर्शन के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था।
IPL 2025: Kiero Pollard praised Rohit Sharma and Hardik Pandya said- they went through a difficult phase...
पोलार्ड और रोहित - फोटो : ANI
पोलार्ड का रोहित को लेकर बयान
पोलार्ड ने कहा, 'एमआई टीम को हमेशा से विश्वास था कि रोहित अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मैं बस आप लोगों से यही कहना चाहूंगा कि कभी कभी इन खिलाड़ियों को आलोचनाओं से छूट मिलनी चाहिए। खिलाड़ियों की फॉर्म में गिरावट आना आम बात है। इससे आत्मविश्वास कम होता है और जो खिलाड़ी शीर्ष स्तर पर इस खेल को इतने लंबे समय से खेल रहा हो, उसके लिए ऐसे पल आते है और कभी-कभी आपको लोगों से अतिरिक्त समर्थन की जरूरत होती है।'

पोलार्ड ने कहा, 'हम अब रोहित की तारीफ कर रहे हैं और हम सभी बहुत खुश हैं। मुंबई के ड्रेसिंग रूम में हम शुरुआत में भी खुश थे और हमें पता था कि ऐसा होने वाला है।' पोलार्ड ने कहा कि वह हार्दिक के सामने पिछले साल सामने आई चुनौतियों से मजबूती से बाहर निकलते हुए देखकर खुश हैं। हार्दिक को उस समय मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालने के बाद फैंस की तीखी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा था।
IPL 2025: Kiero Pollard praised Rohit Sharma and Hardik Pandya said- they went through a difficult phase...
पोलार्ड और हार्दिक - फोटो : ANI
पोलार्ड का हार्दिक को लेकर बयान
पोलार्ड ने कहा, 'हार्दिक अपने खेल का आनंद ले रहे हैं, जैसा कि हम सभी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में देखा है। विश्व कप जीतने से लेकर चैंपियंस ट्रॉफी तक हर चीज में हार्दिक का योगदान रहा है। यह एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है जो बहुत कुछ झेल चुका है। हम सभी इंसान हैं और इस दुनिया में सभी को कभी-कभी कुछ छूट मिलनी चाहिए।'

पोलार्ड ने कहा कि उतार-चढ़ाव एक व्यक्ति के तौर पर यात्रा का हिस्सा हैं और वह हार्दिक को आगे बढ़ता देखकर खुश हैं। उन्होंने कहा, 'मैं उनकी यात्रा को देखना जारी रखता हूं क्योंकि मैंने 2015 से मुंबई इंडियंस में उनकी यात्रा को देखा है। हार्दिक ने काफी उतार चढ़ाव देखा है और यह आगे भी जारी रहेगा। यही तो जीवन है, सबको इससे गुजरना होता है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed