फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2023 Playoffs: गुजरात ने 10 मैच जीते, CSK-LSG के बराबर अंक; प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों का ऐसा रहा सफर

Mon, 22 May 2023 06:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 22 May 2023 06:19 PM IST
सार

गुजरात टाइंटस लगातार दूसरे साल अंक तालिका में शीर्ष पर रही। पिछली बार की तरह ही उसने इस बार भी 20 अंक हासिल किए। चेन्नई सुपरकिंग्स दूसरे, लखनऊ सुपर जाएंट्स तीसरे और मुंबई इंडियंस की टीम चौथे स्थान पर रही।

विज्ञापन
IPL 2023 Playoffs Qualified Teams CSK MI LSG and GT Win or Loss All Stats Points Table Update
महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल के लीग राउंड के समाप्त होने के बाद चार टीमें प्लेऑफ में अपना स्थान बना चुकी है। शीर्ष चार पर रहने वाली टीमें अब प्लेऑफ में खेलेंगी। गुजरात टाइंटस लगातार दूसरे साल अंक तालिका में शीर्ष पर रही। पिछली बार की तरह ही उसने इस बार भी 20 अंक हासिल किए। चेन्नई सुपरकिंग्स दूसरे, लखनऊ सुपर जाएंट्स तीसरे और मुंबई इंडियंस की टीम चौथे स्थान पर रही। आइए जानते हैं कि चारों टीमों का इस सीजन में सफर कैसा रहा...

गुजरात टाइटंस

IPL 2023 Playoffs Qualified Teams CSK MI LSG and GT Win or Loss All Stats Points Table Update
गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात ने उद्घाटन मैच में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को अपने होमग्राउंड पर हरा दिया। इस धमाकेदार जीत के बाद गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स को भी हरा दिया। उसे पहली हार तीसरे मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मिली। किसी भी टीम ने उसे इस सीजन में दो बार नहीं हराया। वहीं, गुजरात ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को दो बार परास्त किया।
IPL 2023 Playoffs Qualified Teams CSK MI LSG and GT Win or Loss All Stats Points Table Update
गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL/BCCI
ऐसा रहा गुजरात का सफर
खिलाफ नतीजा
चेन्नई सुपरकिंग्स गुजरात पांच विकेट से जीता
दिल्ली कैपिटल्स गुजरात छह विकेट से जीता
कोलकाता नाइटराइडर्स कोलकाता तीन विकेट से जीता
पंजाब किंग्स गुजरात छह विकेट से जीता
राजस्थान रॉयल्स राजस्थान तीन विकेट से जीता
लखनऊ सुपर जाएंट्स गुजरात सात विकेट से जीता
मुंबई इंडियंस गुजरात 55 रन से जीता
कोलकाता नाइटराइडर्स  गुजरात सात विकेट से जीता
दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली पांच रन से जीता
राजस्थान रॉयल्स गुजरात नौ विकेट से जीता
लखनऊ सुपर जाएंट्स गुजरात 56 रन से जीता
मुंबई इंडियंस मुंबई 27 रन से जीता
सनराइजर्स हैदराबाद गुजरात 34 रन से जीता
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर गुजरात छह विकेट से जीता
विज्ञापन
विज्ञापन

चेन्नई सुपरकिंग्स

IPL 2023 Playoffs Qualified Teams CSK MI LSG and GT Win or Loss All Stats Points Table Update
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : IPL/BCCI
टूर्नामेंट में गुजरात के खिलाफ हार के साथ शुरुआत करने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14 में से अपने आठ मैच जीते। उसका एक मैच लखनऊ के खिलाफ बारिश के कारण रद्द भी हुआ। उस मैच में चेन्नई की स्थिति मजबूत थी और उसे दो अंक मिल सकते थे। अगर ऐसा होता तो चेन्नई नौ जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचती। चेन्नई ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में स्थान पक्का किया है।
विज्ञापन
IPL 2023 Playoffs Qualified Teams CSK MI LSG and GT Win or Loss All Stats Points Table Update
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई के मैच के नतीजे
खिलाफ नतीजा
गुजरात टाइटंस गुजरात ने पांच विकेट से जीता
लखनऊ सुपर जाएंट्स चेन्नई 12 रन से जीता
मुंबई इंडियंस चेन्नई सात विकेट से जीता
राजस्थान रॉयल्स राजस्थान तीन रन से जीता
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर चेन्नई आठ रन से जीता
कोलकाता नाइटराइडर्स चेन्नई 49 रन से जीता
राजस्थान रॉयल्स राजस्थान 32 रन से जीता
पंजाब किंग्स पंजाब चार विकेट से जीता
लखनऊ सुपर जाएंट्स बेनतीजा
मुंबई इंडियंस  चेन्नई छह विकेट से जीता
दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई 27 रन से जीता
कोलकाता नाइटराइडर्स कोलकाता छह विकेट से जीता
दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई 77 रन से जीता
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed