हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने पांच में से चार मैच जीतकर अंक तालिका में पहले पायदान पर कब्जा कर लिया है। यह टीम एकमात्र मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हारी है। राजस्थान के प्रमुख तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट इस मैच में नहीं खेले थे और उनकी टीम को मैच गंवाकर इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा। वहीं गुजरात के लिए लोकी फर्ग्यूसन ने शानदार गेंदबाजी की। गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस मैच में 87 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं गेंदबाजी के समय उन्होंने कंजूसी से रन खर्चे और एक विकेट भी लिया। उनकी पत्नी नताशा भी मैदान में पहुंची थीं और उन्होंने हार्दिक की पारी का मजकर लुत्फ उठाया। वहीं मैच जीतने के बाद कोच नेहरा ने हार्दिक को शाबाशी दी।
यहां हम इस मैच से जुड़े खास लम्हें तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
2 of 11
नताशा स्टेनकोविच
- फोटो : IPL/BCCI
हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविच भी यह मैच देखने पहुंची थीं और पांड्या ने उन्हें जश्न मनाने के कई मौके दिए। पहले उन्होंने 87 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसके बाद शानदार थ्रो कर संजू सैमसन को पवेलियन भेजा और गेंद के साथ विकेट भी चटकाया।
3 of 11
आशीष नेहरा और हार्दिक पांड्या
- फोटो : IPL/BCCI
मैच के बाद गुजरात के कोच आषीश नेहरा कप्तान हार्धिक को शाबाशी देते नजर आए। हार्दिक ने इस मैच में आदर्श कप्तान की तरह खुद गेंद, बल्ले और फील्डिंग के दौरान शानदार प्रदर्शन किया और अपने साथियों के सामने मिसाल पेश की।
4 of 11
हार्दिक पांड्या और लसिथ मलिंगा
- फोटो : IPL/BCCI
मैच के बाद हार्दिक पांड्या और लसिथ मलिंगा बातचीत करते नजर आए। दोनों खिलाड़ी पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं और साथ में काफी समय बिताया है। दोनों के बीच दोस्ती काफी अच्छी है। अब हार्दिक गुजरात और मलिंगा राजस्थान की टीम के साथ जुड़ चुके हैं, लेकिन दोनों की दोस्ती कायम है।
5 of 11
जोस बटलर
- फोटो : IPL/BCCI
गुजरात के तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन ने इस मैच में जोस बटलर को क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने शानदार गेंद की, जिसका बटलर के पास कोई जवाब नहीं था। आउट होने से पहले बटलर ने 24 गेंद में 54 रन बनाए और तेजी से अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जा रहे थे, लेकिन फर्ग्यूसन की शानदार गेंद ने उनकी पारी खत्म कर दी।