आईपीएल 2022 में मुंबई के युवा खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस ने कमाल कर दिया है। 'बेबी एबी' के नाम से पहचान बनाने वाले ब्रेविस ने पंजाब के खिलाफ मैच में 49 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से चार बेहतरीन छक्के निकले। 18 साल के ब्रेविस ने अपनी इस पारी में 112 मीटर का एक छक्का लगाया, जो कि इस सीजन का सबसे बड़ा छक्का है। उन्होंने पंजाब के लियम लिविंगस्टोन का रिकॉर्ड तोड़ा। लिविंगस्टोन ने 108 मीटर का छ्क्का लगाया था। ब्रेविस ने पंजाब के खिलाफ मैच में राहुल चाहर के एक ओवर में चार छक्के लगाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 102 मीटर लंबा छक्का भी निकला था, जो इस सीजन का चौथा सबसे बड़ा छ्क्का था। यहां हम इस आईपीएल के सबसे लंबे छक्कों के बारे में बता रहे हैं।
2 of 6
डेवाल्ड ब्रेविस
- फोटो : IPL/BCCI
डेवाल्ड ब्रेविस ने आईपीएल 2022 का सबसे लंबा छक्का लगाया है। पंजाब के खिलाफ उन्होंने 25 गेंद में 49 रन की पारी खेली थी, जिसमें पांच छक्के और चार चौके भी शामिल थे। इस दौरान उन्होंने 112 मीटर लंबा एक छक्का लगाया था, जो इस आईपीएल का सबसे लंबा छक्का है।
3 of 6
लियम लिविंगस्टोन
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 का दूसरा सबसे बड़ा छक्का 108 मीटर का रहा है। पंजाब किंग्स के लियम लिविंगस्टोन ने चेन्नई के खिलाफ यह छक्का लगाया था। इस मैच में उन्होंने 32 गेंदों में 60 रन की तूफानी पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से पांच छक्के और पांच चौके निकले थे।
4 of 6
लियम लिविंगस्टोन
- फोटो : IPL/BCCI
इस सीजन का तीसरा बड़ा छक्का भी अब तक लिविंगस्टोन के नाम ही है। उन्होंने बैंगलोर के खिलाफ मैच में यह कारनामा किया था। उन्होंने इस मैच में 10 गेंद में 19 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से दो छक्के निकले थे। उनका पहला छक्का 105 मीटर था। पंजाब ने 208 बनाकर यह मैच पांच विकेट जीता था।
5 of 6
डेवाल्ड ब्रेविस
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 का चौथा सबसे बड़ा छक्का भी डेवाल्ड ब्रेविस के नाम है। 18 साल के ब्रेविस ने पंजाब के खिलाफ लंबे-लंबे छक्के लगाकर बड़े से बड़े क्रिकेट पंडितों को चौंका दिया है। उन्होंने अपनी एक पारी में यह साबित कर दिया कि उन्हें बेबी एबी क्यों कहा जाता है। वो 102 मीटर लंबा छक्का भी लगा चुके हैं, जो इस सीजन का चौथा सबसे बड़ा छक्का है।