फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईपीएल 2021: शॉ की इस आदत को बदलते देखना चाहते हैं पोंटिंग, पिछले सीजन को लेकर किया खुलासा

Tue, 06 Apr 2021 08:05 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 06 Apr 2021 08:05 AM IST
विज्ञापन
IPL 2021 Prithvi shaw didnt practice when not in form reveals Delhi capitals Coach ricky ponting
पृथ्वी शॉ - फोटो : Social media

आईपीएल 2021 के शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने पृथ्वी शॉ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पोंटिंग ने पिछले सीजन को याद करते हुए बताया कि जब पृथ्वी शॉ खराब दौर से गुजर रहे थे तो उन्होंने नेट्स पर बल्लेबाजी करने से इनकार कर दिया था। हालांकि पोंटिंग ने साथ ही यह उम्मीद भी जताई कि इस प्रतिभावान बल्लेबाज ने आगामी प्रतियोगिता से पहले बेहतरी के लिए अपनी ट्रेनिंग आदतों में सुधार किया होगा।

IPL 2021 Prithvi shaw didnt practice when not in form reveals Delhi capitals Coach ricky ponting
पृथ्वी शॉ - फोटो : @IPL

टी-20 लीग के शुरू होने से पहले पोंटिंग ने ‘क्रिकेट.कॉम.एयू’ से कहा, 'पिछले साल अपनी बल्लेबाजी को लेकर उनका रोचक सिद्धांत था- जब वह रन नहीं बना रहे होते हैं तो वह बल्लेबाजी नहीं करेंगे और जब वह रन बना रहे होते हैं तो हमेशा बल्लेबाजी करना चाहते हैं। उन्होंने चार या पांच मैचों में 10 से कम रन बनाए और मैं उससे कह रहा था हमें नेट्स पर जाना चाहिए और देखना चाहिए कि समस्या कहां है। उन्होंने मेरी आंखों में देखा और कहा, 'नहीं, मैं आज बल्लेबाजी नहीं करूंगा। मुझे यह बिलकुल भी समझ में नहीं आया।'

IPL 2021 Prithvi shaw didnt practice when not in form reveals Delhi capitals Coach ricky ponting
पृथ्वी शॉ - फोटो : pti

पोंटिंग ने कहा, 'वह शायद बदल गए हों। मुझे पता है कि पिछले कुछ महीनों में उन्होंने काफी काम किया है, उनका सिद्धांत शायद बदल गया हो और उम्मीद करता हूं कि ऐसा हुआ होगा क्योंकि अगर हम उससे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करा पाए तो वह सुपरस्टार खिलाड़ी बन सकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2021 Prithvi shaw didnt practice when not in form reveals Delhi capitals Coach ricky ponting
पृथ्वी शॉ - फोटो : Social media

पोंटिंग को भरोसा है कि पृथ्वी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी प्रदर्शन करेंगे। बकौल पोंटिंग, 'शायद उन्होंने बेहतरी के लिए अपनी ट्रेनिंग आदतें बदल ली हों क्योंकि (उसकी सफलता) सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स के लिए नहीं है, मुझे यकीन है कि आप आगामी वर्षों में उसे भारत के लिए काफी क्रिकेट खेलते हुए देखोगे।'

विज्ञापन
IPL 2021 Prithvi shaw didnt practice when not in form reveals Delhi capitals Coach ricky ponting
रिकी पोंटिंग - फोटो : सोशल मीडिया

पोंटिंग ने कहा कि पृथ्वी और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बीच कई समानताएं हैं। उन्होंने कहा, 'वह लंबाई में कम हैं... सचिन की तरह लेकिन वह गेंद को फ्रंट और बैक फुट दोनों पर काफी ताकत के साथ हिट करते हैं और स्पिन को भी काफी अच्छी तरह खेलते हैं।' 

बता दें कि आईपीएल के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल से चेन्नई में होगा। वहीं दिल्ली की टीम 10 अप्रैल को मुंबई में चेन्नई के खिलाफ ऋषभ पंत की अगुवाई में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed