फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2021: ये तीन फ्रेंचाइजी भज्जी पर हो सकती हैं मेहरबान, नीलामी में होंगे मालामाल!

Mon, 15 Feb 2021 08:19 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 15 Feb 2021 08:19 AM IST
विज्ञापन
IPL 2021 : 3 franchises which might bid for Harbhajan Singh in auction
हरभजन सिंह - फोटो : पीटीआई

लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे अनुभवी स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह आईपीएल 2021 के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसी सप्ताह 18 फरवरी को आईपीएल के 14वें सीजन की नीलामी होगी। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, इस नीलामी में हरभजन सिंह पर ये तीन फ्रेंचाइजी मेहरबान हो सकती हैं। दरअसल, इस साल की नीलामी में हरभजन सिंह का खुद का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रखा है। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि वो कौन तीन फ्रेंचाइजी भज्जी पर हो सकती हैं मेहरबान?

IPL 2021 : 3 franchises which might bid for Harbhajan Singh in auction
मुंबई इंडियंस - फोटो : ट्विटर @mipaltan

मुंबई इंडियंस
पांच बार की आईपीएल चैंपियंस मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस नीलामी में हरभजन सिंह को अपने साथ जोड़ सकती है। इस टीम से भज्जी का पुराना नाता है। हरभजन सिंह 2008 से लेकर 2017 तक आईपीएल में मुंबई का हिस्सा रहे हैं। 

 

IPL 2021 : 3 franchises which might bid for Harbhajan Singh in auction
किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : ipl

किंग्स इलेवन पंजाब
दूसरी फ्रैंचाइजी, जो हरभजन की तिजोरी भर सकती है, वो किंग्स इलेवन पंजाब है। पंजाब में एक अनुभवी स्पिन गेंदबाज की दरकार है। पंजाब में रवि विश्नोई (एक सीजन) और मुरुगन अश्विन (31 मैच) दो स्पिन गेंदबाज हैं, जो पिछले सीजन में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। ऐसे में हरभजन सिंह के आने से स्पिन विभाग में मजबूती मिलेगी। बता दें कि हरभजन पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेले हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2021 : 3 franchises which might bid for Harbhajan Singh in auction
कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : PTI

कोलकाता नाइटराइडर्स
कोलकाता नाइटराइडर्स भी नीलामी में हरभजन सिंह पर बड़ा दांव खेल सकती है। कोलकाता को अनुभवि स्पिन गेंदबाज की जरूरत है। हालांकि, टीम में चाइनामैन कुलदीप यादव के अलाना वरुण चक्रवर्ती हैं। यादव पिछले सीजन में प्लॉफ रहे थे जबकि चक्रवर्ती ने अपनी गेंदबाजी से कमाल का प्रदर्शन किया था। हरभजन पर दांव खेलकर नाइटराइडर्स अपने स्पिन विभाग को और मजबूत करना चाहेगी। 

विज्ञापन
IPL 2021 : 3 franchises which might bid for Harbhajan Singh in auction
हरभजन सिंह - फोटो : पीटीआई

बता दें कि पिछले सीजन में भज्जी चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने किसी वजह से खेलने से इनकार कर दिया था। वहीं, चेन्नई ने इस साल की नीलामी से पहले भज्जी सहित छह खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था। बता दें कि आईपीएल 2021 की नीलामी में 292 खिलाड़ियों की बोली लगेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed