{"_id":"60294ba7d1aecd08dc2de4ae","slug":"china-delivery-boy-fulfills-customers-weird-request-to-splash-tea-on-ex-boyfriend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिश्ता टूटने का ऐसा बुरा इंतकाम, प्रेमी के चेहरे पर डिलीवरी ब्वॉय से फिंकवाई चाय","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
रिश्ता टूटने का ऐसा बुरा इंतकाम, प्रेमी के चेहरे पर डिलीवरी ब्वॉय से फिंकवाई चाय
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Sun, 14 Feb 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अजीबोगरीब ऑर्डर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्यार की डोर में बंधे पार्टनर्स के बीच थोड़े बहुत झगड़े तो होते रहते हैं, लेकिन इसके बाद भी एक-दूसरे के बिना रहना मुश्किल होता है। हालांकि, धीरे-धीरे ये झगड़े बड़ा मुद्दा बन जाता है, जो बाद में रिश्ता टूटने की वजह बनती है। ऐसे में कई लोग इससे बाहर निकलने की कोशिश करते हैं, तो वहीं कई लोग अपने पार्टनर को सबक सिखाने की भी इच्छा रखते हैं। कुछ ऐसा ही मामला चीन से सामने आया है।
2 of 5
अजीबोगरीब ऑर्डर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि चीन की एक महिला ने अपने पूर्व प्रेमी के प्रति अपना आक्रोश निकालने के लिए एक अनोखे तरीके का इस्तेमाल किया। खबरों के मुताबिक, इस काम के लिए महिला ने खाना पहुंचाने वाले डिलीवरी ब्वॉय की मदद ली। डिलीवरी ब्वॉय को ऑर्डर के तौर पर इस महिला से अजीबोगरीब रिक्वेस्ट मिली। ऑर्डर तो एक कप चाय पहुंचाने का ही था, लेकिन ऑर्डर को लेकर जो टिप्पणी की गई थी वो बिल्कुल सहज नहीं थी।
3 of 5
अजीबोगरीब ऑर्डर
- फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व प्रेमी से नाराज महिला ने ऑर्डर में उसे दूध की चाय ले जाकर देने के बजाए उसके चेहरे पर फेंकने के लिए कहा था। महिला ग्राहक ने लिखा, "चाय अच्छी होने की जरूरत नहीं है, बस उसके चेहरे पर वो सही तरीके से फेंकी जाए। अब आप ये जरूर सोच रहे होंगे कि डिलीवरी ब्वॉय ऐसा बिल्कुल नहीं कर सकता है, क्योंकि इसके परिणाम काफी बुरे होंगे। लेकिन परिणामों की चिंता किए बिना डिलीवरी ब्वॉय ने ग्राहक के रिक्वेस्ट को पूरा करने के लिए इतना निस्वार्थ था कि उसने वही किया जो उससे कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
डिलीवरी ब्वॉय ने जब ऑर्डर के मुताबिक, आदमी के चेहरे पर चाय फेंक दिया, तो उसने तुरंत अपने पूर्व प्रेमी द्वारा दिए गए निर्देशों को दिखाने के लिए उसे रसीद दे दी। डिलीवरी ब्वॉय ने माफी मांगते हुए कहा कि "क्षमा करें, मैंने अभी ग्राहक के आदेश के आधार पर काम किया है।"
विज्ञापन
5 of 5
अजीबोगरीब ऑर्डर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों के मुताबिक, इस घटना पर फूड कंपनी के प्रवक्ता ने एक बयान दिया कि कंपनी मामले की जांच करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर डिलीवरी ब्वॉय को ऐसा लग रहा था कि यह अनुचित निर्देश नहीं है, तो ऐसे आदेश को अस्वीकार कर सकता था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।