फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: KXIP के ये पांच धुरंधर विराट की RCB पर पड़े भारी, पंजाब ने दर्ज की पहली जीत

Fri, 25 Sep 2020 03:16 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 25 Sep 2020 03:16 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: RCB vs KXIP: Five star performer from Kings XI Punjab who outplayed Royal Challengers Bangalore
किंग्स XI पंजाब - फोटो : twitter@lionsdenkxip

किंग्स इलेवन पंजाब ने बृहस्पतिवार को आईपीएल 2020 की अपनी पहली जीत दर्ज की। दुबई में खेले गए मुकाबले में पंजाब की टीम ने विराट कोहली की आरसीबी को एकतरफा मुकाबले में करारी शिकस्त दी। दिल्ली के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार के बाद पंजाब ने जबरदस्त वापसी की और अपने दूसरे मुकाबले में दमदार जीत हासिल की। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन पांच खिलाड़ियों के दम पर पंजाब ने बैंगलोर को हराया।

IPL 2020: RCB vs KXIP: Five star performer from Kings XI Punjab who outplayed Royal Challengers Bangalore
केएल राहुल - फोटो : पीटीआई

केेएल राहुल:
पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने बैंगलोर के खिलाफ कप्तानी पारी खेली और टीम को आगे बढ़कर लीड किया। उन्होंने सलामी बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया। राहुल ने आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और मात्र 69 गेंदों 132 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और सात छक्के लगाए।





 

IPL 2020: RCB vs KXIP: Five star performer from Kings XI Punjab who outplayed Royal Challengers Bangalore
रवि बिश्नोई - फोटो : social media

रवि बिश्नोई:
पहली बार आईपीएल खेल रहे 20 वर्षीय स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई ने एक बार फिर से अपनी फिरकी से प्रभावित किया। अंडर-19 वर्ल्ड कप में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले बिश्नोई ने आईपीएल के अपने दूसरे ही मुकाबले में ही तीन विकेट झटके। उन्होंने आरोन फिंच, वाशिंगटन सुंदर और उमेश यादव को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके साथ ही फील्डिंग में भी उन्होंने दो शानदार कैच पकड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: RCB vs KXIP: Five star performer from Kings XI Punjab who outplayed Royal Challengers Bangalore
मुरुगन अश्विन - फोटो : twitter@lionsdenkxip

मुरुगन अश्विन:
इस सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे स्पिन गेंदबाज मुरुगन अश्विन ने भी अपनी फिरकी से आरसीबी के बल्लेबाजों को छकाया। उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए। अश्विन ने तीन ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्होंने एबी डिविलियर्स, नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल को अपना शिकार बनाया।  

विज्ञापन
IPL 2020: RCB vs KXIP: Five star performer from Kings XI Punjab who outplayed Royal Challengers Bangalore
शेल्डन कॉट्रेल - फोटो : twitter@IPL

शेल्डन कॉट्रेल:
पहली बार आईपीएल खेल रहे कॉट्रेल ने अपने दूसरे मैच में भी शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ अहम मैच में दो बड़े विकेट अपने नाम किए। सबसे पहले उन्होंने पहले ही ओवर में देवदत्त पडीक्कल का शिकार किया और फिर अपने दूसरे ओवर में विराट कोहली को भी सस्ते में निपटाया। कॉट्रेल ने रनों के मामले में दबाव बनाए रखा। उन्होंने तीन ओवर में मात्र 17 रन ही दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed