फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: मुंबई का एक-एक खिलाड़ी 100-100 पर भारी, बेहद मजूबत है पांचवीं ट्रॉफी का दावा

Tue, 10 Nov 2020 03:56 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 10 Nov 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020: mumbai indians may become fifth time champian, these are the strength
मुंबई इंडियंस - फोटो : ट्विटर @mipaltan

आईपीएल के 13वें सीजन का विजेता कौन होगा ये तो 10 नवंबर को पता चलेगा। मगर जिन दो टीमों के बीच यह खिताबी मुकाबला खेला जाएगा, वह कांटे की टक्कर का होने वाला है। जी हां, एक तरफ चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस है तो दूसरी तरफ पहली बार आईपीएल के इतिहास में फाइनल में पहुंचने वाली दिल्ली। दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर की उम्मीद है। दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं। ऐसे में आइए हम जानते हैं कि वो कौन सी ताकतें हैं, जो मुंबई इंडियंस को पांचवीं पारी चैंपियन बना सकती है?

IPL 2020: mumbai indians may become fifth time champian, these are the strength
रोहित शर्मा - फोटो : social media

मुंबई इंडियंस को अपनी सलामी जोड़ी पर पूरा भरोसा है। क्विंटन डीकॉक अपने शानदार फॉर्म में हैं। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला थोड़ा शांत है। पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ वह शून्य पर आउट हो गए थे। इस सीजन में वैसे रोहित का बल्ला शांत ही रहा है। 

IPL 2020: mumbai indians may become fifth time champian, these are the strength
सूर्यकुमार यादव - फोटो : ट्विटर @mipaltan

उन्होंने अभी तक कुल 11 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 264 रन बनाए हैं। वहीं, डिकॉक ने 15 मैचों में अभी तक 483 रन बनाए हैं। हालांकि, टीम को पूरा यकीन है कि फाइनल में हिटमैन का बल्ला चलेगा। वहीं, मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव हैं, जो लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले मैच में भी उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 51 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: mumbai indians may become fifth time champian, these are the strength
जसप्रीत बुमराह - फोटो : पीटीआई

मुंबई की अगर सबसे बड़ी कोई ताकत है तो वह जसप्रीत बुमराह और ट्रेंस बोल्ट की घातक गेंदबाजी। इन दोनों गेंदबाजों ने मुंबई को कई मुश्किलों से उबारा है। दोनों गेंदबाजों कुल मिलकार 49 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। बोल्ट ने अभी तक 14 मैचों में 22 विकेट, जबकि बुमराह ने इतने ही मैचों में 27 विकेट अपने नाम किए हैं। 

विज्ञापन
IPL 2020: mumbai indians may become fifth time champian, these are the strength
ईशान किशन - फोटो : ट्विटर @ipl

डीकॉक, रोहित और सूर्यकुमार यादव के अलावा भी मुंबई के और खिलाड़ी हैं, जो किसी भी वक्त मैच का रुख पलट सकते हैं। इनमें ईशान किशन, हार्दिक पांड्या जैसे बल्लेबाज शामिल हैं। इसके अलावा टीम की एक और ताकत है कि वह बड़ा स्कोर करती है। करीब 200 रन के स्कोर को टच करती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed