फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चौथे वनडे में कोहली बना सकते हैं ये 4 विश्व कीर्तिमान, शतक ठोकते ही बनेंगे 'शहंशाह'

Sun, 28 Oct 2018 05:08 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Oct 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
INDvWI: virat kohli can break these records during mumbai odi against Windies

एक जीत, एक हार और एक टाई मुकाबला खेलने के बाद विराट कोहली के वीर सोमवार को मुंबई में मेहमान विंडीज के खिलाफ एक और डे-नाइट मुकाबले के लिए तैयार हैं। पिछले मैच में मेहमान टीम की जीत के बाद पांच मैच की सीरीज के चौथे मुकाबले में रोमांच पैदा हो चुका है।



लगातार तीन शतक ठोक चुके विराट कोहली से भारतीय फैंस एक बार फिर चमत्कारिक प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे। चौथे वन-डे में भी अगर विराट शतक बनाने में कामयाब होते हैं तो कई और रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं। चलिए जान लेते हैं मुंबई वन-डे में कौन-कौन से रिकॉर्ड कोहली के निशाने पर होंगे।

INDvWI: virat kohli can break these records during mumbai odi against Windies
most 100

1.अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

विराट कोहली अगले मैच में शतक लगाकर अपना अंतरराष्ट्रीय करियर में 63वां शतक लगा लेंगे। ऐसा करते ही वह श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा के 63 शतक की बराबरी कर लेंगे। इस सूची में 664 मैच में 100 शतकों के साथ सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं।

INDvWI: virat kohli can break these records during mumbai odi against Windies

2. लगातार चार शतक लगाने का रिकॉर्ड

पुणे वन-डे में शतक जमाते ही विराट लगातार तीन शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी और विश्व के एकमात्र कप्तान बन गए थे।

अब अगर पुणे में भी उनके बल्ले से शतक निकलता है तो वे श्रीलंकाई दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगाकारा के लगातार चार शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvWI: virat kohli can break these records during mumbai odi against Windies

3. एक देश में लगातार शतक लगाने का रिकॉर्ड

यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज बाबर आजम के नाम है। उन्होंने साल 2016-17 में अपने घरेलू सरजमीं यूएई में लगातार 5 शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था, जिसे विराट अगले मैच में तोड़ने की कोशिश करेंगे।

विराट भारत में लगातार 4 शतक लगाने के मामले में एबी डीविलियर्स की बराबरी कर चुके हैं। यदि वे मुंबई में भी शतक लगा देते हैं तो बाबर आजम की बराबरी कर लेंगे।

विज्ञापन
INDvWI: virat kohli can break these records during mumbai odi against Windies
4. वनडे में बतौर बल्लेबाज सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड

इस सूची में आखिरी रिकॉर्ड सबसे ज्यादा रनों का है। यदि विराट मुंबई वनडे में 107 रन बना देते हैं तो वो श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

दिलशान के नाम 330 वनडे में 10290 रन का रिकॉर्ड है, जबकि विराट अब तक 10183 रन बना चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed