टीम इंडिया ने तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी-20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सीरीज के पहले टी-20 में विराट सेना ने विंडीज को छह विकेट से हराया था जिसमें कप्तान कोहली ने 94 रन की धमाकेदार पारी खेली थी।
INDvWI: बिना किसी बदलाव के उतरी टीम इंडिया, इन 11 खिलाड़ियों के साथ वेस्टइंडीज को देगी चुनौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपनर्स
केएल राहुल ने रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाज की भूमिका पहले मैच में निभाई थी। दूसरे मैच में भी यही जोड़ी टीम की ओपनिंग की कमान संभालेगी। रोहित पहले मैच में लय में नहीं दिखे, लेकिन राहुल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और कप्तान कोहली के साथ मिलकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। दोनों की जोड़ी एक बार फिर से पारी की शुरुआत करेगी।
मिडिल ऑर्डर
टीम के मध्यक्रम का नेतृत्व खुद कप्तान विराट कोहली करेंगे। उनके साथ नंबर चार पर श्रेयर अय्यर बल्लेबाजी कर सकते हैं। कोहली ने पहले टी़-20 मैच में 50 गेंदों पर जबरदस्त 94 रन की पारी खेली और टीम को विजयी बनाया। वहीं युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पहले मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। दूसरे मुकाबले में टीम को उनसे उम्मीद होगी कि वह एक बेहतरीन पारी खेल टीम में योगदान दें।
विकेटकीपर
इस सीरीज के लिए टीम में ऋषभ पंत और संजू सैमसन दो विकेटकीपर शामिल हैं। पहले मुकाबले में पंत का बल्ला एक बार फिर से कुछ खास करने में नाकाम रहा था। इसके बावजूद एक बार फिर से दूसरे मुकाबले में उन्हें मौका मिला है।
ऑलराउंडर
स्पिन गेंदबाजी और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से टीम को मजबूती देने वाले अनुभवी रविन्द्र जडेजा टीम में बरकरार हैं। जडेजा को पहले टी-20 में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल पाया था लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने विकेट निकाला था। जडेजा के अलावा शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर भी ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे।