फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज धमाल मचा देंगे धवन, बस बल्ले से निकलने चाहिए इतने रन

Wed, 18 Sep 2019 03:54 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 18 Sep 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
INDvsSA Shikhar Dhawan Needs 44 runs to complete 7 Thousands Runs In T-20 Format
Shikhar Dhawan - फोटो : amar ujala

बारिश के कारण धर्मशाला में पहले टी-20 मैच के रद्द हो जाने के बाद, आज दूसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया मोहाली के मैदान पर उतरेगी। इस मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के पास टी-20 में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। धवन इन दिनों खराब फॉर्म के दौर गुजर रहे हैं। वेस्टइंडीज दौरे पर उनका बल्ला खामोश रहा था। इस सीरीज में उनपर रन बनाने का दबाव होगा। 

INDvsSA Shikhar Dhawan Needs 44 runs to complete 7 Thousands Runs In T-20 Format
शिखर धवन - फोटो : social media

दरअसल, धवन टी-20 (ओवरऑल) करियर में 7 हजार रन पूरे करने से 44 रन दूर हैं। शिखर अगर आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ये स्कोर बना लेते हैं, तो वह टी-20 में 7 हजार रन बनाने वाले चौथे भारतीय और दुनिया के 15वें खिलाड़ी बन जाएंगे। शिखर के नाम फिलहाल 246 मैचों में कुल 6956 रन (इंटरनैशनल क्रिकेट के 53 मैच में 1337 रन को मिलाकर) दर्ज हैं। उनका औसत 31.90 का रहा है। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 97 रन है। उन्होंने टी-20 करियर में कुल 53 अर्धशतक लगाए हैं।

INDvsSA Shikhar Dhawan Needs 44 runs to complete 7 Thousands Runs In T-20 Format
shikhar dhawan test

दिलचस्प बात यह है कि शिखर धवन ने अपना टेस्ट डेब्यू मोहाली के मैदान पर ही किया था। धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी डेब्यू पारी में ही 187 रन ठोक दिया था। शिखर से पहले टी-20 में 7 हाजर या उससे अधिक रन बनाने वाली भारतीय लिस्ट में कप्तान विराट कोहली, सुरेश रैना और रोहित शर्मा शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvsSA Shikhar Dhawan Needs 44 runs to complete 7 Thousands Runs In T-20 Format
विराट कोहली और शिखर धवन - फोटो : icc

विराट सबसे अधिक टी-20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने 269 मैचों में 8475 रन बनाए हैं, जबकि सुरेश रैना ने 319 मैचों में 8392 रन बनाए हैं। भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा के नाम 316 मैचों में 8291 रन दर्ज हैं। टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी जमीन पर एक भी टी-20 मैच नहीं जीत पाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed