फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: मोहाली में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, दूसरे टी-20 में भी क्या बरसेंगे बादल ?

Wed, 18 Sep 2019 12:45 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 18 Sep 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
INDvsSA Mohali Weather forecast pitch report and head to head stats
विराट कोहली - फोटो : social Media

टीम इंडिया आज मोहाली के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले से सीरीज का आगाज करेगी। पहला मुकाबला धर्मशाला में बारिश की भेंट चढ़ गया था। आज मोहली के मैदान पर टीम इंडिया मेहमानों के खिलाफ जीत दर्ज कर अपने पिछले रिकॉर्ड को सुधारना चाहेगी। दक्षिण अफ्रीकी टीम को भारतीय टीम अपनी जमीन पर टी-20 के एक भी मुकाबले में मात नहीं दे पाई है। शाम सात बजे से मैच खेला जाएगा, उससे पहले आइए आपको बताते हैं कि मोहाली में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज।

INDvsSA Mohali Weather forecast pitch report and head to head stats
Mohali Cricket Ground - फोटो : social Media

मिजाज मौसम का

क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। मैच के दौरान मोहाली में बारिश की कोई आशंका नहीं है। 18 सितंबर को बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। मैच पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है। मैच के वक्त तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की जानकारी है। इससे पहले धर्मशाला में बारिश की वजह से टॉस भी नहीं हो पाया था और मैच रद्द हो गया था।

INDvsSA Mohali Weather forecast pitch report and head to head stats
Mohali Cricket Ground Pitch - फोटो : social Media

पिच रिपोर्ट

मोहाली के आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम की पिच पर रन खूब बनते हैं। पिच बल्लेबाजी के लिए मुफीद मानी जाती रही है और टी-20 में मोहाली को हमेशा ही हाई स्कोरिंग के लिए जाना जाता है। हालांकि, पिच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संभावनाएं हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में मोहाली की पिच को बेस्ट पिच का अवॉर्ड दिया गया था। यहां की पिच पहले बॉलर फ्रैंडली थी, लेकिन अब यह बल्लेबाजों के अनुकूल हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvsSA Mohali Weather forecast pitch report and head to head stats
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

रिकॉर्ड बुक

मोहाली के मैदान पर भारतीय टीम ने अब तक दो टी-20 के मुकाबले खेले हैं और दोनों में ही जीत दर्ज की है। भारत की ओर से इस मैदान पर टी-20 मुकाबले में विराट कोहली ने सर्वाधिक 82 रन नाबाद बनाए हैं। गेंदबाजी में टीम इंडिया की ओर से युवराज सिंह ने इस पिच पर शनादार गेंदबाजी की है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2009 में 23 रन पर तीन विकेट चटकाए थे। भारतीय टीम का इस मैदान पर सर्वाधिक स्कोर 211 रन चार विकेट पर है। जो साल  2009 में श्रीलंका के खिलाफ बनाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed