टीम इंडिया 2020 की शुरुआत फटाफट अंदाज में करेगी। विराट सेना श्रीलंकाई टीम के खिलाफ इस साल की पहली सीरीज का आगाज रविवार को करेगी। तीन टी-20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला गुवहाटी में खेला जाएगा। इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप के लिहाज से दोनों टीमों के लिए यह सीरीज बेहद ही अहम मानी जा रही है। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है।
भारत और श्रीलंकाई टीम के बीच अब तक कुल 16 टी-20 के मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से भारत को 11 मैचों में जीत मिली है और श्रीलंका ने पांच मुकाबले जीते हैं। रविवार को जब 2020 का पहला मुकाबला खेलने विराट सेना मैदान पर उतरेगी, तो टीम की पूरी कोशिश होगी कि वह साल का आगाज जीत के साथ करे। इसके लिए कप्तान विराट को एक बेहतरीन टीम संयोजन के साथ उतरना होगा। आइए जानते हैं कि किन 11 खिलाड़ियों के साथ विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ पहले मुकाबले में उतर सकते हैं।
2 of 7
शिखर धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
ओपनर्स
शिखर धवन और केएल राहुल टीम इंडिया की ओपनिंग की कमान संभालेंगे। धवन चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि क्या वह अपनी लय पकड़ पाते हैं या नहीं। राहुल बेहतरीन फॉर्म में हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके बल्ले से खूब रन निकले थे। इस मुकाबले में भी टीम चाहेगी कि राहुल का बल्ला ताबड़तोड़ अंदाज में रन बरसाए।
3 of 7
विराट कोहली और केएल राहुल
- फोटो : ट्विटर
मध्यक्रम
नंबर तीन पर कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करने के लिए आएंगे। विंडीज के खिलाफ खेली गई सीरीज में विराट ने रन बनाए थे। विराट के बाद श्रेयस अय्यर नंबर चार पर खेल सकते हैं। अय्यर ने विंडीज के खिलाफ सीरीज में जमकर रन बनाए थे।
4 of 7
रवींद्र जडेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑलराउंडर
ऑलराउंडर की भूमिका में रवींद्र जडेजा को प्लेइंग 11 में विराट कोहली शामिल कर सकते हैं। जडेजा विंडीज के खिलाफ भी सीरीज में खेले थे, लेकिन अपनी प्रतिभा के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। शिवम दुबे को भी प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है।
विकेटकीपर
विंडीज के खिलाफ वन-डे सीरीज में ऋषभ पंत का बल्ला बोला था। उन्होंने धमाकेदार अंदाज में रन बनाए थे। इस मैच में भी पंत ही विकेट के पीछे दस्तानों में नजर आएंगे।