भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा वन-डे राजकोट के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक विश्व रिकॉर्ड अपने किया, तो वहीं एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने से चूक गए। रोहित ने वन-डे इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह वन-डे अंतरराष्ट्रीय में बतौर ओपनर सबसे तेज सात हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित इस मुकाबले में और चार रन बना लेते तो वह टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और दिग्गज कैरेबियाई बल्लेबाज ब्रायन लारा को पीछे छोड़ देते।
2 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
रोहित शर्मा ने राजकोट के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 18वां रन बनाते ही वन-डे इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज सात हजार रन का आंकड़ा पार कर लिया। इसी के साथ वह वन-डे क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे तेज सात हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका पूर्व ओपनर हाशिम अमला और भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पछाड़ दिया।
3 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
32 साल के रोहित ने 137वीं पारी में ओपनिंग करते हुए सात हजार रन पूरे किए, जबकि हाशिम अमला ने ये मुकाम 147 पारियों में हासिल किया था। सचिन तेंदुलकर ने 160 पारियों में ओपनिंग करते हुए वन-डे क्रिकेट में सात हजार रन बनाए थे।
4 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
रोहित शर्मा अगर राजकोट के मैदान पर 46 रन बनाने में सफल हो जाते, तो वह अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय में सबसे तेज 9 हजार रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाते। रोहित इस मामले में सचिन, सौरव और ब्रायन लारा को पीछे छोड़ देते। हिटमैन इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने से महज चार रन से चूक गए । वे 44 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए।
5 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
इस मैच से पहले इंटरनेशनल वन-डे में करियर में रोहित ने 8954 रन बनाए थे। इसके लिए उन्होंने 215 पारियां खेली हैं। सचिन तेंदुलकर ने 9 हजार एकदिवसीय रन का आंकड़ा 235 पारियों में पूरा किया था। सौरव गांगुली को 9 हजार रन बनाने के लिए 228 पारियों की जरूरत पड़ी थी। वहीं ब्रायन लारा ने ये कारनामा 239 वन-डे की पारियों में किया था।