फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्सिंग डे टेस्ट में इशांत शर्मा हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि, तोड़ेंगे इस दिग्गज का रिकॉर्ड

Mon, 24 Dec 2018 08:46 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 24 Dec 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
INDvAUS: ishant sharma breaks bishan bedi record in boxing day test at melbourne
ishant sharma

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा अपने नाम बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। दरअसल, उनके पास एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करने का शानदार मौका है।


 

INDvAUS: ishant sharma breaks bishan bedi record in boxing day test at melbourne
ishant sharma

चार मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में 30 वर्षीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा तीन विकेट हासिल कर टीम इंडिया के पूर्व भारतीय कप्तान और बांए हाथ स्पिनर बिशन सिंह बेदी को पीछे छोड़ सकते हैं।

INDvAUS: ishant sharma breaks bishan bedi record in boxing day test at melbourne
ishant sharma

इशांत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों में कुल आठ विकेट हासिल किए हैं और बेदी से आगे निकलने के लिए उन्हें सिर्फ तीन विकेट की जरूरत है। इशांत के नाम 89 टेस्टों में 264 विकेट दर्ज हैं। वहीं,  भारत के लिए 1966 से 1979 तक खेलने वाले बेदी ने 67 मैचों में 266 विकेट हासिल किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvAUS: ishant sharma breaks bishan bedi record in boxing day test at melbourne
ishant sharma

भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में इशांत और बेदी से आगे जहीर खान (311), रविचंद्रन अश्विन (342), हरभजन सिंह (417), कपिल देव (434) और अनिल कुंबले (619) हैं।

विज्ञापन
INDvAUS: ishant sharma breaks bishan bedi record in boxing day test at melbourne
indvaus

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 31 रन से हराया था। वहीं, दूसरे टेस्ट में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 146 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed