फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मशहूर मोनालिसा से हो रही विराट कोहली की तुलना, आखिर क्या है पूरा मामला?

Sat, 01 Dec 2018 01:24 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 01 Dec 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
INDvAUS: Dean Jones compares Virat Kohli to Mona Lisa, here is the reason

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और दुनिया के नंबर.1 बल्लेबाज विराट कोहली का डंका पूरी दुनिया में बजता है। आए दिन बल्ले से नए रिकॉर्ड्स निकल रहे हैं। इसे विराट के खेल का जादू ही कहा जाएगा कि अब उनकी तुलना मोनालिसा से होने लगी।



आखिर किसने की ऐसी तुलना और क्या था इसके पीछे उनका इरादा? देखिए अगली स्लाइड

INDvAUS: Dean Jones compares Virat Kohli to Mona Lisa, here is the reason

विराट के मुरीद हो चुके ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व ऑलराउंडर डीन जोन्स ने हाल ही में एक बयान दिया। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से बातचीत करते हुए डीन जोन्स ने कहा, 'कोहली के खेल में कमजोरी ढूंढना वैसा ही है जैसा मोनालिसा की पेंटिंग में किसी चूक को ढूंढना।'

INDvAUS: Dean Jones compares Virat Kohli to Mona Lisa, here is the reason

इसके अलावा डीन जोन्स ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को सलाह भी दे डाली कि आखिर इस दिग्गज बल्लेबाज का सामना कैसे करा जाए। डीन जोन्स ने कहा, 'मैच के समय उससे बाते ना करना और गुस्सा ना दिलाना। उसको अपना सबसे अच्छा दोस्त बना लो। टीमों को उसके कवर ड्राइव पर लगाम लगानी चाहिए और अलग-अलग जगह पर गेंदबाजी करते रहना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvAUS: Dean Jones compares Virat Kohli to Mona Lisa, here is the reason

डीन जोन्स ने आगे कहा, 'कोहली की पारी की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को चौथे स्टंप की लाइन में गेंदबाजी करनी चाहिए और उनको बैकफुट पर खेलने को मजबूर करना चाहिए। ऑफ स्टंप से बाहर उनको शॉट खेलने के लिए जगह ना दें। शुरुआत में गेंदबाजों को उनको शॉर्ट गेंदें करनी चाहिए और फिर बाहर निकलती गेंदों से परेशान करना चाहिए ताकि बल्ले का बाहरी किनारा मिल सके।'

विज्ञापन
INDvAUS: Dean Jones compares Virat Kohli to Mona Lisa, here is the reason

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 6 नवंबर से चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुरू होगा। अगर विराट कोहली की यह टीम सीरीज पर कब्जा करती है तो यह पहला मौका होगा जब ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर भारतीय योद्धा सफलता के झंडे गाड़ पाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed