अनुभवी खिलाड़ी मिताली राज से विवाद के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच पद से रमेश पोवार की छुट्टी हो गई। महिला वर्ल्ड टी-20 तक के इस करार को बीसीसीआई ने आगे नहीं बढ़ाया। शुक्रवार को बीसीसीआई ने टीम के नए कोच के लिए आवेदन मंगवाया है।
मशहूर मोनालिसा से हो रही विराट कोहली की तुलना, आखिर क्या है पूरा मामला?
बीसीसीआई किसी पुरुष क्रिकेटर को ही यह जिम्मेदारी सौंपना चाहता है। सूत्रों की माने तो बोर्ड की नजर में ऐसे तीन नाम हैं, जिन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में खेल और कोचिंग का लंबा अनुभव भी है।
टॉम मूडी, डेव वॉटमोर और वेंकटेश प्रसाद ऐसे नाम है, जिन पर बोर्ड विचार कर रहा है। बीसीसीआई ने इस पद के लिए जो अर्हताएं तय की हैं, उसमें उम्मीदवार के पास किसी अंतरराष्ट्रीय टीम को एक सत्र तक कोचिंग देने का अनुभव होना या किसी टी-20 फ्रेंचाइजी के साथ दो सत्र तक कोचिंग देने का अनुभव शामिल है।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टॉम मूडी इस जरूरत पर पूरी तरह से फिट बैठते हैं। वेंकटेश प्रसाद ने किंग्स इलेवन पंजाब के साथ जुड़ने से पहले भारतीय टीम के साथ गेंदबाजी कोच के रूप में काम किया है। डेव वाटमोर ने 1996 में श्रीलंका को एकदिवसीय क्रिकेट में विश्व चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।
वेंकटेश प्रसाद का दावा मजबूत: अपने दौर के धाकड़ तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी भी रह चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ अपने बेहतरीन रिकॉर्ड के लिए पहचाने जाने वाले प्रसाद अक्रामकता और धैर्य का नायाब उदाहरण हैं।