बंगाल की खाड़ी के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान 'तितली' का खतरा मंडरा रहा है। यब भयंकर तूफान न सिर्फ की तबाही का कारण बन रहा है, बल्कि इससे खेल प्रेमियों को भी बड़ा झटका लगा है।
दरअसल मौसम विभाग ने बुधवार को ही इस तूफान की चेतावनी जारी कर दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले पर भी इस तूफान का खतरा मंडरा सकता है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि इस तूफान के दौरान 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और इस चक्रवात का सबसे ज्यादा प्रभाव ओडिशा और आंध्र प्रदेश पर ही पड़ेगा।
बता दें अगर यह तूफान पूर्वी तटीय इलाकों से टकराता है, तो फिर हैदराबाद में भी बारिश का कहर दिख सकता है और इसका असर भारत-वेस्ट इंडीज टेस्ट पर भी होगा। शिखर को टीम इंडिया से आउट किए जाने पर सवाल राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में भारत ने पारी और 272 रनों से जीत हासिल की थी।
वहीं इस दूसरे मुकाबले में जहां भारतीय टीम की नजर इस सीरीज को क्लीन स्वीप करने की थी तो वहीं दूसरी ओर वेस्टइंडीज इस मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज 1-1 से बराबरी पर लाना चाहेगा।
ऐसे में यह तूफान मैच में खलल डाल सकती है। बता दें कि अगर यह तूफान कमजोर नहीं पड़ा, तो फिर तेज हवाओं के साथ समूचे प्रभावित होने वाले इलाके में तेज बारिश भी होगी। हैदराबाद भी इस तूफान की जद में होगा। ऐसे में देखना होगा कि आखिर क्या ये तूफान का कितना असर मैच में पड़ता है।