{"_id":"5bbf2ab0867a55283b25ef6a","slug":"gautam-gambhir-raised-voice-on-virat-kohli-request-to-allow-wives-on-tours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पत्नियों को दौरे पर ले जाने वाले नियम में बदलाव चाहते हैं कोहली, गौतम गंभीर ने दिया तगड़ा जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पत्नियों को दौरे पर ले जाने वाले नियम में बदलाव चाहते हैं कोहली, गौतम गंभीर ने दिया तगड़ा जवाब
Thu, 11 Oct 2018 04:21 PM IST
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Oct 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kohli and gambhir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा था कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) विदेशी दौरे पर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की पत्नियों को कुछ सप्ताह रुकने के नियम में बदलाव करे। कोहली के इस बयान के बाद अब टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने अपनी आवाज बुलंद की है।
2 of 5
गौतम गंभीर
गौतम गंभीर ने कहा यह बात टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर निर्भर करती है कि वे अपनी पत्नियों को विदेशी दौरों पर साथ ले जाना चाहते हैं या नहीं। हालांकि इस बीच यह देखना भी जरूरी होगी कि क्या खिलाड़ी मैदान पर अपने प्रदर्शन से खुद को साबित कर पा रहे हैं। अगर वह अच्छी लय में है और बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं तो पत्नियों को दौरे पर साथ ले जाने में कैसा परहेज।
3 of 5
virat kohli
गौरतलब है कि विराट ने कुछ सप्ताह पहले ही बीसीसीआई से इस संबंध में गुजारिश की थी, लेकिन यह फैसला बीसीसीआई पॉलिसी का हिस्सा है। मैनेजर को पहले औपचारिक अनुरोध करना होता है। अनुष्का विदेशी दौरों पर कोहली के साथ रहती हैं। हालांकि, कोहली अब चाहते हैं कि पुराने नियम समाप्त हो और नई नीति आए, जिसमें पत्नियों को भारतीय टीम के साथ यात्रा करने की अनुमति हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
virat kohli pak
मौजूदा नियमों के मुताबिक खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की पत्नियों या घर के सदस्यों को दो सप्ताह तक टीम के साथ रूकने की इजाजत है। इस बारे में लोगों की राय अलग-अलग हैं कि बड़े दौरों पर पत्नियों या बच्चों को टीम के साथ रहना चाहिए या नहीं।
विज्ञापन
5 of 5
virat kohli test
क्रिकेट खेलने वाले कई देशों ने परिवार के समय पर पाबंदी लगा रखी है। यह मामला फुटबॉल विश्व कप के दौरान भी सामने आया जब कुछ देशों ने पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स को खिलाड़ियों के साथ रूकने अथवा कुछ ने साथ नहीं रहने का फैसला किया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।