फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IndVsWI: टीम इंडिया के पास सीरीज जीत का आखिरी मौका, बराबरी की फिराक में कैरेबियाई

Thu, 06 Jul 2017 01:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 06 Jul 2017 01:52 PM IST
विज्ञापन
india vs West indies Match Preview 5th ODI at Kingston Jamaica 
India beat hapless West Indies - फोटो : social media

वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे वनडे में 11 रन से हार के बाद आलोचना का शिकार भारतीय बल्लेबाजों की बहुत आलोचना हुआ। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें और अंतिम वनडे मैच में पिछले मैच के लचर प्रदर्शन की भरपाई करते हुए  टीम इंडिया सीरीज जीत  के इरादे से उतरेंगी। भारत ने चौथे वनडे में जब 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पारी की शुरुआत की थी तो माना जा रहा था कि टीम अपने शानदार बल्लेबाजी क्रम की बदौलत आसान जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम कर लेगी लेकिन टीम को अंतत: धीमी पिच पर 11 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

IndVsWI: टीम इंडिया के पास सीरीज जीत का आखिरी मौका, बराबरी की फिराक में कैरेबियाई

india vs West indies Match Preview 5th ODI at Kingston Jamaica 
ms dhoni

बल्लेबाजों में सबसे अधिक निशाने पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आए जिन्होंने बेहद धीमी बल्लेबाजी की और 114 गेंद में 54 रन की पारी के दौरान 70 गेंद खाली खेली। बड़ा शॉट खेलने के अपने पहले प्रयास में ही वह नाकाम रहे और कैच थमा बैठे जिससे फिनिशर के रूप में उनकी भूमिका पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। रविंद्र जडेजा भी खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौटे जिससे महत्वपूर्ण मौकों पर भारत के पुछल्ले बल्लेबाजों की नाकामी एक बार फिर उजागर हुई।

IndVsWI: टीम इंडिया के पास सीरीज जीत का आखिरी मौका, बराबरी की फिराक में कैरेबियाई

india vs West indies Match Preview 5th ODI at Kingston Jamaica 
भारत-वेस्टइंडीज क्रिकेट मैच - फोटो : espncricinfo
भारत के लिए अब तक शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाले शीर्ष क्रम ने अधिकांश रन बनाए हैं और टीम इंडिया चाहेगी कि ये दोनों अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखें। रहाणे सीरीज के चार मैचों में अब तक तीन अर्धशतक और एक शतक जड़ चुके हैं। बल्लेबाजों के शॉट चयन की आलोचना करने वाले कप्तान विराट कोहली अगर मध्य क्रम में बदलाव करते हैं तो किसी को हैरानी नहीं होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

IndVsWI: टीम इंडिया के पास सीरीज जीत का आखिरी मौका, बराबरी की फिराक में कैरेबियाई

india vs West indies Match Preview 5th ODI at Kingston Jamaica 
दिनेश कार्तिक
चौथे वनडे में तीन साल से अधिक समय बाद भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले दिनेश कार्तिक प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे लेकिन टीम प्रबंधन के सिर्फ  एक विफलता के बाद उन्हें बाहर करने की संभावना नहीं है। यह देखना होगा कि पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के बाद सीनियर बल्लेबाज युवराज सिंह चयन के लिए उपलब्ध रहते हैं या नहीं। केदार जाधव को खुद को साबित करने के काफी मौके मिले हैं लेकिन उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है। वह अंतिम एकादश में जगह बचा पाते हैं या नहीं यह देखना होगा। 
विज्ञापन

IndVsWI: टीम इंडिया के पास सीरीज जीत का आखिरी मौका, बराबरी की फिराक में कैरेबियाई

india vs West indies Match Preview 5th ODI at Kingston Jamaica 
भारत बनाम वेस्टइंडीज
सीरीज बराबर करने को बेताब है विंडीज

चौथे वनडे में हैरानी भरी जीत से निश्चित तौर पर वेस्टइंडीज का मनोबल बढ़ा होगा और अब टीम सीरीज बराबर करने को बेताब होगी। हालांकि मेजबान टीम की राह आसान नहीं होगी क्योंकि भारतीय टीम शर्मनाक हार के बाद पलटवार करने को तैयार होगी। विंडीज के सलामी बल्लेबाज एविन लुइस और काइल होप पिछले मैच में अच्छी शुरुआत दिलाने में सफल रहे और भारतीय गेंदबाजों को लगभग 20 ओवर तक सफलता से महरूम रखा। कप्तान जेसन होल्डर की अगुआई वाला गेंदबाजी आक्रमण पिछले मैच से प्रेरणा लेकर एक और जानदार प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed