{"_id":"5bdd89e8bdec22699b1498f4","slug":"india-vs-west-indies-first-t20-match-predicted-eleven-at-eden-gardens","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट-धोनी के बिना विश्व चैंपियंस का सामना करेगी टीम इंडिया, देखें पहले टी-20 की संभावित प्लेइंग XI","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट-धोनी के बिना विश्व चैंपियंस का सामना करेगी टीम इंडिया, देखें पहले टी-20 की संभावित प्लेइंग XI
Sun, 04 Nov 2018 12:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
india vs west indies
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेस्ट के बाद वन-डे में वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने वाली टीम इंडिया की नजर अब तीन मैचों की टी-20 सीरीज पर है। हालांकि टी-20 विश्व कप की डिफेंडिंग चैंपियन वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी अच्छा नहीं है। ऐसे में कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में कैरेबियाई टीम से टकराना टीम इंडिया के लिए बड़ी चुनौती होगा। आइए जानते हैं पहले टी-20 मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में...
ओपनर
2 of 6
dhawan rohit
कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले जा रहे पहले टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया अपने दो सबसे विश्वस्नीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा (कप्तान) और शिखर धवन के साथ उतर सकती है। वन-डे में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से विपक्षियों के हौसले पस्त करने वाले रोहित से फैंस को इस बार भी बड़े धमाके की उम्मीद है।
मिडिल ऑर्डर
3 of 6
केएल राहुल
अंबाति रायुडू और कोहली की की गैर मौजूदगी में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी की कमान दाएं हाथ के टी-20 स्पेशलिस्ट केएल राहुल और मनीष पांडेय पर होगी। वन-डे में राहुल और मनीष दोनों को ही प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। इसके अलावा निचले क्रम में तेज स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने में माहिर विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के कंधों पर भी जीत का दारोमदार होग।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑलराउंडर
4 of 6
hardik pandya
वेस्टइंडीज के खिलाफ वन-डे सीरीज से बाहर रहने वाले क्रुणाल पांड्या मुख्य ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में नजर आ सकते हैं। पांड्या गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में टीम इंडिया के लिए स्कोर कर जीत का राह आसान कर सकते हैं।
विज्ञापन
स्पिन डिपार्टमेंट
5 of 6
Yuzvendra and Kuldeep
अपनी हैरतंगेज गेंदबाजी और शानदार फॉर्म से विपक्षी टीम के लिए खतरा खड़ा करने वाले चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी मिल सकती है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।