टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार से शुरू हुए तीसरे व अंतिम टेस्ट का पहला दिन तेज गेंदबाजों के नाम रहा। दिन में कुल 11 विकेट गिरे।
टीम इंडिया ने जोहानसबर्ग पर टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन पूरी टीम 77 ओवर में 187 रन पर ढेर हो गई। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने स्टंप्स तक 6 ओवर में एक विकेट खोकर 6 रन बनाए। डीन एल्गर 4* और नाइट वॉचमैन कागिसो रबाडा बिना खाता खोले क्रीज पर जमे हुए हैं।
आइए एक नजर डालते हैं उन रिकॉर्ड्स पर जो पहले दिन बने...
2 of 6
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
विराट कोहली ने पहली पारी में 54 रन की पारी खेली और इसी के साथ कप्तान के दौर पर उन्होंने इंटरनेशल क्रिकेट में अपनी 42वीं फिफ्टी पूरी की। फिलहाल भारतीय कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा पचासा लगाने का रिकॉर्ड
महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। उन्होंने 82 फिफ्टी लगाई है। जबकि संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर
मोहम्मद अजहरुद्दीन और
सौरव गांगुली 59 फिफ्टी के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि कोहली (42) दूसरे और राहुल द्रविड 41 फिफ्टी के साथ चौथे नंबर पर हैं।
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
विराट कोहली पहले ऐसे एशियन कप्तान हैं, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्हीं के घर में एक ही सीरीज में दो फिफ्टी प्लस रन की पारी खेली।
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
विराट कोहली दूसरे एशियन कप्तान बने, जिसके नाम दक्षिण अफ्रीका में उनके ही सरजमीं पर एक ही सीरीज में किसी कप्तान ने 200 प्लस रन बनाए हैं। इससे पहले
सचिन तेंदुलकर 1996 के दौरे पर कर चुके हैं।
5 of 6
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : BCCI
कोहली और
पुजारा के बीच इस मैच में 50 प्लस रन की साझेदारी हुई। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्हीं के घर में सबसे ज्यादा फिफ्टी रन की साझेदारी करने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से अपने नाम कर लिया। इन दोनों के बीच कुल 3 बार 50 या फिर इससे ज्यादा रन की साझेदारी हुई है। इससे पहले ये कीर्तिमान राहुल द्रविड और सौरव गांगुली के बीच था। उन्होंने ने भी तीन बार यह कारनामा किया था।