फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: पहले टी20 में कोहली के सामने होगा सहवाग का यह रिकॉर्ड, पाना होगा इन चुनौतियों से पार

Sun, 18 Feb 2018 08:36 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Feb 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
india vs south africa firts t20 match preview
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
वन-डे सीरीज में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया की नजर रविवार से शुरु हो रहे 3 टी20 मैचों की सीरीज पर कब्जा करने पर है। सीरीज का पहला मैच जोहानसबर्ग के वॉन्डर्स मैदान पर खेला जाना है। 


बता दें कि टीम इंडिया इससे पहले वीरेंद्र सगवाग की कप्तानी में एक टी20 मैच की सीरीज जीतने में कामयाब रही थी। इस मुकाबले में विराट कोहली की नजर इस रिकॉर्ड को तोड़ने पर होगी। सहवाग की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2006 में यह कारनामा किया था। लेकिन इस बार कोहली के सामने कई चुनौतियां भी हैं। आइए जानते हैं उन चुनौतियों के बारे में...
 
india vs south africa firts t20 match preview
एबी डीविलियर्स - फोटो : BCCI
वन-डे सीरीज में शर्मनाक प्रदर्शन करने वाली मेजबान टीम टी20 में पूरे दमखम के साथ उतरेगी और वन-डे में मिली हार का बदला लेने के लिए टी20 में पूरा जोर लगाएगी। द. अफ्रीका के पास मौजूदा समय में एबी डीविलियर्स, डेविड मिलर और क्रिस मॉरिस जैसे टी20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी हैं। इसके अलावा विकेटकीपर हेनरिच क्लासेन भी इस फॉर्मेट के माहिर खिलाड़ी माने जाते हैं। ऐसे में टीम इंडिया को टी20 में कड़ी चुनौती मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। 
india vs south africa firts t20 match preview
विराट कोहली - फोटो : BCCI
वन-डे सीरीज में अपने बल्ले से अफ्रीकी गेंदबाजों पर कहर बरपाने वाले कप्तान कोहली पर टी20 में भी जबरदस्त प्रदर्शन करने का अतिरिक्त दवाब होगा। कोहली को अपनी बल्लेबाजी के अलावा टीम का समीकरण भी सही बैठाना होगा। टेस्ट और वन-डे से टी20 का खेल बिलकुल अलग है और अफ्रीकी टीम में करीब आधी टीम नई है, ऐसे में देखना रोचक होगा की कोहली किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
india vs south africa firts t20 match preview
सुरेश रैना - फोटो : File
सुरेश रैना करीब 2 साल बाद टीम इंडिया में अपनी वापसी कर रहे हैं। उन्हें इस सीरीज का बिलकुल भी अनुभव नहीं है। ऐसे में देखना होगा कि उन्हें टीम में कोहली शामिल करते हैं या नहीं। हालांकि उनके आने से टीम के मध्यक्रम में मजबूती जरूर मिलेगी। 
विज्ञापन
india vs south africa firts t20 match preview
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
वन-डे में अफ्रीकी बल्लेबाजों के लिए पहेली बने कुलदीप और चहल की जोड़ी एक बार फिर कप्तान विराट कोहली के लिए टी20 में भी प्लस प्वाइंट साबित होगा। इन दोनों ने मिलकर वन-डे सीरीज में रिकॉर्ड 33 विकेट झटके थे। ऐसे में इनसे टी20 में भी कमाल के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।  

टीम इंडिया : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकत, शार्दुल ठाकुर। 

दक्षिण अफ्रीका : जेपी डुमिनी (कप्तान), फरहान बेहरदीन, जूनियर डाला, एबी डीविलियर्स, रीजा हेन्ड्रिक्स, क्रिस्टियन जोनेकर, हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, डेन पीटरसन, आरोन फांगिसो, एंडेल फेहलुकवायो, तबरेज शम्सी, जॉन-जॉन स्मिट्स। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed