फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hardik Pandya: तीन महीने पहले अनफिट थे हार्दिक, अब बने भारत के कप्तान, क्या रोहित शर्मा के बाद संभालेंगे कमान?

Thu, 16 Jun 2022 09:30 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 16 Jun 2022 09:30 AM IST
सार

जनवरी 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी के बारे में हमेशा कहा गया कि यह खेल को गंभीरता से नहीं लेता है और मौज-मस्ती में मशगूल रहता है। उनकी तुलना वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों से होती थी। वहां के क्रिकेटर पार्टी करने के लिए मशहूर हैं।

विज्ञापन
India vs Ireland Hardik Pandya unfit to Indian captain in five month will he replace Rohit Sharma
हार्दिक पांड्या - फोटो : अमर उजाला
हार्दिक पांड्या को आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। हार्दिक टी-20 में भारत के नौवें कप्तान होंगे। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग, एमएस धोनी, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन और ऋषभ पंत कप्तानी कर चुके हैं। 145 दिन पहले हार्दिक की आलोचना हो रही थी। वह टीम इंडिया के सदस्य नहीं थे। अब उन्हें कप्तान बनाया गया है।
loader


हार्दिक की कहानी दिलचस्प है। जनवरी 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी के बारे में हमेशा कहा गया कि यह खेल को गंभीरता से नहीं लेता है और मौज-मस्ती में मशगूल रहता है। उनकी तुलना वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों से होती थी। वहां के क्रिकेटर पार्टी करने के लिए मशहूर हैं। आलोचकों को हार्दिक कभी पसंद नहीं रहे। 'जेंटलमैन क्रिकेट' के प्रशंसक हार्दिक की हमेशा आलोचना करते थे।
India vs Ireland Hardik Pandya unfit to Indian captain in five month will he replace Rohit Sharma
'कॉफी विद करण' शो में हार्दिक पंड्या और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
2018 में शुरू हुआ बुरा दौर
हार्दिक ने शुरू में शानदार प्रदर्शन किया और अपने आप को एक ऑलराउंडर के रूप में स्थापित किया। उनके लिए बुरा दौर एशिया कप 2018 से शुरू हुआ। पाकिस्तान के खिलाफ पीठ में चोट लगी थी। उससे ठीक हुए और कुछ मैच खेले। फिर 'कॉफी विद करण' विवाद में फंस गए। बीसीसीआई ने कार्रवाई की और बाद में टीम इंडिया में वापसी हुई। वापसी करने के बाद हार्दिक फिर चोटिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
India vs Ireland Hardik Pandya unfit to Indian captain in five month will he replace Rohit Sharma
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ल्ड कप के बाद टीम से किए गए बाहर
पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में उनके चुने जाने पर टीम इंडिया की आलोचना हुई। हार्दिक का प्रदर्शन भी वैसा ही था। बल्ले से कुछ खास कर नहीं सके और गेंदबाजी में योगदान नहीं दे पाए। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर हो गई। हार्दिक आलोचकों के निशाने पर थे और फिटनेस भी उनका साथ नहीं दे रही थी, इसलिए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।
India vs Ireland Hardik Pandya unfit to Indian captain in five month will he replace Rohit Sharma
हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter@hardikpandya7
घरेलू क्रिकेट में नहीं लिया हिस्सा
हार्दिक टी20 वर्ल्ड कप के बाद फिटनेस पर ध्यान दे रहे थे। इस दौरान विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लिया। फिटनेस को लेकर कभी सही जानकारी सामने नहीं आई। इसी बीच, आईपीएल में दो नई टीमों की घोषणा हुई। गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स की एंट्री आईपीएल में हुई। दोनों टीमों को नए कप्तान की आवश्यकता थी। उन्हें ड्राफ्ट के जरिए तीन खिलाड़ियों को चुनने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
India vs Ireland Hardik Pandya unfit to Indian captain in five month will he replace Rohit Sharma
हार्दिक पांड्या और आशीष नेहरा - फोटो : IPL/BCCI
21 जनवरी को गुजरात के कप्तान बने
हार्दिक की किस्मत उनके साथ नहीं थी। जिस मुंबई इंडियंस के साथ चार बार हार्दिक चैंपियन बने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया, उसी ने उन्हें रिटेन नहीं किया। नई टीमों के पास हार्दिक को चुनने का मौका था। किसी ने नहीं सोचा था कि हार्दिक कप्तान बनने योग्य हैं, लेकिन गुजरात टाइटंस ने 21 जनवरी को उन्हें कप्तान बना दिया। आशीष नेहरा टीम के मुख्य कोच थे।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed