फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली इतिहास रचने से 17 रन दूर, टीम इंडिया का 100वां टी-20 यूं बन जाएगा ऐतिहासिक

Wed, 27 Jun 2018 05:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Jun 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
India vs Ireland: Virat Kohli On The Verge Of Breaking Another t20 Record

टीम इंडिया के कप्तान कोहली का कद दिन प्रतिदिन दिन 'विराट' होते जा रहा है। एक के बाद एक इंटरनेशनल क्रिकेट के तमाम रिकॉर्ड्स अपने नाम करने वाले कोहली अब एक और उपलब्धि के करीब है। फैंस चाहेंगे कि बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टी T-20 में वह यह कारनामा कर अपने ताज में एक और नगीना सजाए।

India vs Ireland: Virat Kohli On The Verge Of Breaking Another t20 Record
- फोटो : BCCI

इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ 2 टी-20 मुकाबले खेलने हैं। जहां बुधवार को डबलिन में टीम इंडिया का 100 टी-20 मैच होगा तो विराट अपना 58वां मुकाबला खेलने उतरेंगे। दरअसल, 29 वर्षीय यह बल्लेबाज इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने से महज 17 रन दूर है। कोहली के नाम अब तक खेली T20 की 54 पारियों में 1983 रन दर्ज हैं।

India vs Ireland: Virat Kohli On The Verge Of Breaking Another t20 Record
- फोटो : BCCI

इंटरनेशनल टी-20 में कोहली से ज्यादा रन न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (2271 रन) और ब्रेंडन मैकुलम (2140 रन) के नाम दर्ज है। जल्द ही क्रिकेट से संन्यास लेने वाले शोएब मलिक तीसरे नंबर पर है। इस पूर्व पाकिस्तानी कप्तान के नाम 1989 रन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs Ireland: Virat Kohli On The Verge Of Breaking Another t20 Record
- फोटो : File

ब्रेंडन मैकुलम ने अपने 2000 रन 66 पारियों में पूरे किए थे जबकि मार्टिन गुप्टिल ने ये करिश्मा 68वीं पारी में किया था। अगर बुधवार शाम अपनी 55वीं पारी में विराट 17 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो क्रिकेट जगत में यह करिश्मा करने वाले दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज बन जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed