{"_id":"5b985fef867a557f195f39d8","slug":"india-vs-england-2018-most-players-out-lbw-in-the-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज इस खास रिकॉर्ड के कारण यादगार बनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज इस खास रिकॉर्ड के कारण यादगार बनी
Wed, 12 Sep 2018 06:08 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 12 Sep 2018 06:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शिखर धवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों सीरीज के पांचवें व अंतिम टेस्ट में 118 रन की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इसी के साथ कोहली ब्रिगेड का इंग्लैंड दौरा पांच मैचों की सीरीज में 1-4 की शर्मनाक हार के साथ समाप्त हुआ। हालांकि, इस दौरान एक बेहद अनोखा रिकॉर्ड बना, जिसकी वजह से इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच सीरीज यादगार बन चुकी है।
2 of 5
विराट कोहली
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज में कुल 45 बार बल्लेबाज एलबीडब्ल्यू आउट हुआ, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इससे पहले एक सीरीज में 43 खिलाड़ियों के एलबीडब्ल्यू आउट होने का रिकॉर्ड था। तीन बार एक सीरीज के दौरान 43 खिलाड़ी एलबीडब्ल्यू आउट हो चुके हैं। आखिरी बार पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच साल 2011-12 में खेली गई सीरीज के दौरान ये कारनामा हुआ।
3 of 5
विराट कोहली
खास बात यह है कि महज तीन मैचों की इस टेस्ट सीरीज के दौरान 43 खिलाड़ी एलबीडब्ल्यू आउट हुए। साल 2000 में इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच पांच मैचों की सीरीज और साल 1981 में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच छह मैचों की एशेज सीरीज के दौरान भी ऐसा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
team india
साल 1998-99 में ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज के बीच चार मैचों की सीरीज के दौरान 42 खिलाड़ी एलबीडब्ल्यू आउट हुए थे। इसी तरह साल 1989 में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज के दौरान 40 खिलाड़ी एलबीडब्ल्यू आउट हुए थे।
विज्ञापन
5 of 5
टीम इंडिया
बता दें कि इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 332 रन बनाए, जिसके जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी 292 रन पर समाप्त हुई। इसके बाद इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी 423/8 के स्कोर पर घोषित की और विराट ब्रिगेड के सामने 464 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 345 रन पर सिमटी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।