{"_id":"5dcb82ef8ebc3e5b2743286e","slug":"india-vs-bangladesh-head-to-head-test-series-records-and-best-performances","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में कितनी बार हुई है भारत की भिड़ंत, कौन रहा है लाल गेंद का किंग?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में कितनी बार हुई है भारत की भिड़ंत, कौन रहा है लाल गेंद का किंग?
भारत-बांग्लादेश के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार से इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ पहली टेस्ट सीरीज साल 2000 में खेला था। दोनों टीम के बीच अभी तक कुल छह टेस्ट सीरीज खेली गई है। टेस्ट में टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ अजेय है। आइए जानते हैं कि दोनों देशों के बीच खेली गई अबतक की टेस्ट सीरीज में कौन से खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से धूम मचाई है। किसके नाम सबसे अधिक रन दर्ज है, तो किसने सबसे अधिक गिल्लियां बिखेरी हैं।
2 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत-बांग्लादेश के बीच छह सीरीज के 9 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से आठ में टीम इंडिया ने बाजी मारी है और एक टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ है। बांग्लादेश को भारत के खिलाफ अभी भी अपनी पहली टेस्ट जीत की इंतजार है। दोनों देश के बीच आखिरी टेस्ट सीरीज 2017 में खेली गई थी।
3 of 6
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत-बांग्लादेश के बीच अब तक खेली गई टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। उन्होंने सात टेस्ट मैच खेलते हुए पांच शतक की मद्द से सर्वाधिक 820 रन बनाए हैं। वहीं, बांग्लादेश की लिए सबसे अधिक रन मोहम्मद अशरफुल ने बनाए हैं। उन्होंने छह टेस्ट में 42.88 की औसत से 386 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : social media
मौजूदा समय में भारतीय टीम में शामिल खिलाड़ियों की बात करे तो बांग्लादेश के खिलाफ सबसे अधिक रन कप्तान विराट कोहली के बल्ले से निकला है। कोहली ने दो टेस्ट मुकाबले में 256 रन बनाए हैं और उनका सर्वाधिक 204 रन है। वहीं, उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी दो टेस्ट में 208 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा ने बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ एक टेस्ट खेला। उन्होने दोनों पारियों में अर्धशतक की मदद से 137 रन बनाए है।
विज्ञापन
5 of 6
जहीर खान
- फोटो : getty
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान बांग्लादेश के खिलाफ सबसे सफल रहे हैं। जहीर ने सात टेस्ट में 31 विकेट चटकाए थे। उनका बेहतरीन प्रदर्शन 149 रन देकर 10 विकेट रहा है। वहीं, इरफान पठान ने दो टेस्ट में 18 विकेट लिए थे। बांग्लादेश की ओर से शकिब अल हसन ने छह टेस्ट में 15 विकेट लिए हैं। मोहम्मद रफीक ने पांच टेस्ट में 15 विकेट लिए थे। मालूम हो कि शकिब को दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।