{"_id":"5dcac05e8ebc3e5b062c8df6","slug":"hearing-concludes-in-rahul-dravids-conflict-case-verdict-to-be-out-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गांगुली के राज में क्या राहुल द्रविड़ पर होगी कार्रवाई? इस मामले में BCCI जल्द सुना सकती है फैसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गांगुली के राज में क्या राहुल द्रविड़ पर होगी कार्रवाई? इस मामले में BCCI जल्द सुना सकती है फैसला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 13 Nov 2019 08:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
गांगुली औ द्रविड़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व भारतीय कप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के खिलाफ लगाए गए हितों के टकराव के मामले बीसीसीआई के नैतिक अधिकारी डीके जैन ने कहा, 'सुनवाई पूरी हो चुकी है। इसका फैसला जल्द ही आ जाएगा।'
2 of 4
राहुल द्रविड़
समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, 'बीसीसीआई के एक वकील और शिकायतकर्ता गुप्ता को भी सुना गया।' वहीं जैन से पूछा गया कि द्रविड़ की आवश्यकता क्यों थी? इसके बाद जैन ने कहा, 'कोई विशेष कारण नहीं है। मुझे कुछ संदेह था और मुझे लगा कि मुझे उन्हें स्पष्ट करना चाहिए।'
3 of 4
राहुल द्रविड़
- फोटो : File
द्रविड़ अभी बंगलूरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में निदेशक हैं। इसके अलावा वह इंडिया सीमेंट ग्रुप के उपाध्यक्ष हैं जिसके पास आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स का मालिकाना हक है। एनसीए में पद संभालने से पहले 46 वर्षीय द्रविड़ भारत ए और अंडर-19 टीमों के कोच थे। एनसीए निदेशक रहते हुए वह इन दोनों टीमों की प्रगति पर भी निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राहुल द्रविड़
यह था पूरा मामला
मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के आजीवन सदस्य संजीव गुप्ता ने आरोप लगाया है कि द्रविड़ की भूमिका हितों के टकराव के दायरे में आती है क्योंकि वह एनसीए प्रमुख और इंडिया सीमेंट के कर्मचारी भी हैं। द्रविड़ पहले ही अपना जवाब दे चुके हैं कि उन्होंने अपने नियोक्ता इंडिया सीमेंट से अवकाश लिया है और उनका चेन्नई सुपरकिंग्स से कोई लेना देना नहीं है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।