{"_id":"5fdde5936e0fd5303701a440","slug":"india-vs-australia-tim-paine-surprised-with-indias-batting-collapse-at-36","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"36 रन पर ऑलआउट होकर टीम इंडिया की छीछालेदर, ऑस्ट्रेलिया भी नहीं कर रहा यकीन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
36 रन पर ऑलआउट होकर टीम इंडिया की छीछालेदर, ऑस्ट्रेलिया भी नहीं कर रहा यकीन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 19 Dec 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
पहला टेस्ट हारने के बाद भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट के लिए शनिवार का दिन शर्मसार करने वाला रहा जब उसकी टीम ने टेस्ट मैचों में अपना न्यूनतम स्कोर 36 रन बनाया और ऑस्ट्रेलिया ने दूधिया रोशनी में खेला जा रहा पहला टेस्ट क्रिकेट मैच तीसरे दिन ही आठ विकेट से जीतकर चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल की।
2 of 4
टिम पेन
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न में 26 दिसंबर से खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं था कि भारतीय पारी इस तरह से बिखर जाएगी। पेन ने कहा, 'वास्तव में मैंने ऐसा नहीं सोचा था। मैंने सुबह मीडिया से कहा था कि दोनों टीमों के पास ऐसा आक्रमण है जो जल्दी विकेट निकाल सकता है। ऐसी उम्मीद नहीं थी कि उनकी पारी इतनी जल्दी समाप्त हो जाएगी।'
3 of 4
जोश हेजलवुड
- फोटो : ट्विटर @cricket.com.au
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में अपनी नाबाद 73 रन की पारी के बारे में पेन ने कहा, 'टीम के लिए उनके स्कोर के करीब पहुंचना बेहद महत्वपूर्ण था। पांच विकेट 79 रन के स्कोर कुछ और विकेट गंवाने पर भारत का पलड़ा भारी हो जाता। जब हमारे गेंदबाज अपनी रणनीति पर काम करते हैं और विकेट से मदद मिलती है तो ऐसा हो सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
स्मिथ और पेन
- फोटो : सोशल मीडिया
मैन ऑफ द मैच चुने गए पेन ने कहा, 'श्रेय हमारे गेंदबाजों को जाता है, उन्होंने जिस तरह से गेंदबाजी की वह शानदार था, लेकिन हमारी बल्लेबाजी उम्मीद के अनुरूप नहीं रही।' इससे पहले भारतीय टीम का न्यूनतम स्कोर 58 रन था, लेकिन अब 19 दिसंबर 2020 भारतीय टेस्ट इतिहास की काली तारीख बन चुकी है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।