टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर्स शिखर धवन और रोहित शर्मा के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वन-डे सीरीज में बड़ा रिकॉर्ड बनाने का शानदार मौका है।
2 of 6
रोहित शर्मा और शिखर धवन
- फोटो : ESPN
भारत की सलामी जोड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे में एक हजार रन पूरे करने से केवल 77 रन दूर है। वैसे, वेस्टइंडीज के डेसमंड हेंस और गॉर्डन ग्रीनिज के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे में एक हजार रन पूरे करने वाली रोहित-शिखर की जोड़ी दूसरे नंबर पर होगी।
3 of 6
चैंपियंस ट्रॉफी: इस मामले में टॉप पर पहुंची रोहित-धवन की जोड़ी
- फोटो : International Cricket Council
वैसे, पिछले कुछ समय में रोहित-धवन की जोड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दमदार प्रदर्शन नहीं कर पाई है। इस जोड़ी ने तीन मैचों में क्रमशः 1, 47 और 15 रन जोड़े हैं। इस सलामी जोड़ी ने 16 मैचों में 61.53 की औसत से 923 रनों की साजेदारी की है, जिसमें चार शतक और दो अर्धशतक शामिल है। बता दें कि चार शतकों में से धवन और रोहित की जोड़ी ने तीन शतक भारत में बनाए हैं।
4 of 6
रोहित शर्मा और शिखर धवन
- फोटो : Getty
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओपनिंग जोड़ी के तौर पर सबसे अधिक रनों की साझेदारी वेस्टइंडीज के डेसमंड हेंस और गॉर्डन ग्रीनिज ने की है। विंडीज की इस जोड़ी ने 29 मैचों में 1152 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर शिखर धवन और रोहित शर्मा (923), जबकि सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर की ओपनिंग जोड़ी 827 रनों के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।
वहीं, अगर भारतीय सरजमी पर इस ओपनिंग जोड़ी की बात करें तो 923 में से 533 रन इस जोड़ी ने भारत में बनाए हैं। इस दौरान इस जोड़ी का साझेदारी औसत 106.60 का रहा है। हालांकि, कंगारुओं के खिलाफ धवन का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। हाल ही में हुए पिछले सीरीज में धवन ने तीन पारियों में 18.33 की औसत से 55 रन बनाए हैं।