फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोहम्मद सिराज ने जीता ऑस्ट्रेलिया का दिल, विपक्षी को सिर पर गेंद लगते ही दौड़ पड़े थे

Sat, 12 Dec 2020 05:23 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 12 Dec 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
India vs Australia A Mohammed Sirajs spirit of cricket wins hearts during second practice match
ग्रीन का हालचाल लेते सिराज - फोटो : ट्विटर

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज सिडनी में खेले जा रहे अभ्यास मैच के शुरूआती दिन प्रतिद्वंद्वी टीम के कैमरोन ग्रीन के सिर में गेंद लगने के तुरंत बाद भागकर उन्हें देखने चले गए थे, जिसकी ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में काफी प्रशंसा की जा रही है। ग्रीन गेंदबाजी कर रहे थे और जसप्रीत बुमराह ने उनकी गेंद पर स्ट्रेट ड्राइव शॉट लगाया, जिसे कैच लपकने के प्रयास में गेंद उनके हाथों से निकलकर उनके सिर के बाएं हिस्से में लग गई।

India vs Australia A Mohammed Sirajs spirit of cricket wins hearts during second practice match
सिर पर गेंद लगने के बाद ग्रीन - फोटो : ट्विटर @BCCI

सिराज ने तुरंत अपना बल्ला छोड़ा और ग्रीन को देखने भाग गए। बुमराह ने भी अपने साथी की तरह ऐसा ही किया। ग्रीन को 'कनकशन' के कारण भारत और ऑस्ट्रेलियाई ए टीम के बीच गुलाबी गेंद के तीन दिवसीय अभ्यास मैच के बचे हुए हिस्से से बाहर कर दिया गया। 9न्यूज ऑस्ट्रेलिया ने ट्वीट किया, 'भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज की मैच के दौरान युवा हरफनमौला कैमरोन ग्रीन की मदद करके खेल भावना दिखाने के लिए प्रशंसा की जा रही है, जिनके सिर पर गेंद लग गई थी।'

India vs Australia A Mohammed Sirajs spirit of cricket wins hearts during second practice match
सिर पर गेंद लगने के बाद ग्रीन - फोटो : ट्विटर

एबीसी डॉट नेट डॉट एयू ने कहा, 'नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े मोहम्मद सिराज और अंपायर गेरार्ड अबूद स्टार हरफनमौला को देखने पहुंचे और ग्रीन ने भी बुमराह को पैर पर थपथपाकर आश्वस्त किया कि वह ठीक हैं।' क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने लिखा, 'नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े मोहम्मद सिराज ने अपना बल्ला छोड़ा और तुरंत ही चोटिल गेंदबाज को देखने भागे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs Australia A Mohammed Sirajs spirit of cricket wins hearts during second practice match
सिर पर गेंद लगने के बाद ग्रीन - फोटो : ट्विटर

सिराज की इस प्रतिक्रिया की इंटरनेट पर काफी प्रशंसा हो रही है और इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले उनकी खेल भावना के लिए तारीफों के पुल बांध रहे हैं। ट्विटर इस्तेमाल करने वाले एक यूजर ने लिखा, 'मोहम्मद सिराज ने शानदार काम किया, उन्होंने रन की चिंता नहीं की और बल्ला छोड़कर तुरंत भागकर ग्रीन को देखा। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ खेल भावना दिखाई।'

विज्ञापन
India vs Australia A Mohammed Sirajs spirit of cricket wins hearts during second practice match

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी एक फोटो साझा की है जिसमें ग्रीन सिर पर गेंद लगने के बाद अपने घुटने पर खड़े दिख रहे हैं और सिराज उनके साथ खड़े होकर देख रहे हैं। बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'नॉन-स्ट्राइकर बल्लेबाज मोहम्मद सिराज ने तुंरत जाकर कैमरन ग्रीन को देखा, जिनके सिर पर जसप्रीत बुमराह के स्ट्रेट ड्राइव से गेंद लग गई थी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed