{"_id":"59bd2cd04f1c1b32688b4f13","slug":"india-vs-australia-odi-series-1st-match-preview-chennai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IndvsAus: चेपॉक में आज शुरू होगी ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच जंग ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IndvsAus: चेपॉक में आज शुरू होगी ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच जंग
Sun, 17 Sep 2017 10:32 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
एम एस धोनी और विराट कोहली
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीलंका मेें मेजबान का सभी प्रारूपों (टेस्ट, वनडे, टी-20) में ‘क्लीन स्वीप’ करने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय क्रिकेट टीम रविवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में भी अपना विजय अभियान जारी रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
IndvsAus: चेपॉक में आज शुरू होगी ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच जंग
2 of 7
ऑस्ट्रेलियाई टीम
पिछले कुछ वर्षों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट मैदान पर प्रतिद्वंद्विता काफी रोचक रही है। खिलाड़ियों का जूनुन और तेवर पिछली टेस्ट सीरीज में देखने को मिले थे जिसमें भारत ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम यदि ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से हरा देती है तो वह आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच जाएगी जबकि 4-1 से जीतने पर ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर पहुंच जाएगा।
IndvsAus: चेपॉक में आज शुरू होगी ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच जंग
3 of 7
चेपॉक स्टेडियम
- फोटो : BBC
मेहमान टीम में उसके शीर्ष तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड नहीं हैं लेकिन कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल की मौजूदगी उसे काफी आक्रामक बनाती है। उनके लिए वैसे भी भारत दूसरे घर की तरह है। दोनों टीमों ने मैच से पूर्व जमकर अभ्यास किया है और अब उनकी नजर अंतिम एकादश पर है। चेपक की पिच बल्लेबाजों के मुफीद है। भारतीय टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा पहले ही कह चुके हैं कि चेन्नई की पिच पारंपरिक विकेट की तरह है और इसपर ढेरों रन बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
IndvsAus: चेपॉक में आज शुरू होगी ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच जंग
4 of 7
अक्षर पटेल
- फोटो : Getty
बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल अभ्यास सत्र के दौरान फुटबॉल खेलते समय अपना टखना चोटिल कर बैठे हैं। दोनों टीमें यहां पहली बार तीन दशक बाद वनडे मैच खेलेंगी। आखिरी बार भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें यहां 1987 में रिलायंस वर्ल्ड कप में भिड़ीं थीं। उस मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने एक रन से अपने नाम नाम किया था। मेहमान टीम भारत में द्विपक्षीय वनडे सीरीज आखिरी बार 2013 में खेली थी। सात मैचों की इस सीरीज को मेजबान टीम 3-2 से जीतने में सफल रही थी जबकि दो मैच खराब मौसम की वजह से रद्द हो गए था। उस सीरीज में स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं थे जबकि मौजूदा सीरीज में वह कप्तान हैं।
विज्ञापन
IndvsAus: चेपॉक में आज शुरू होगी ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच जंग
5 of 7
cricketer manish pandey
दोनों टीमों के बीच आखिरी सीरीज साल 2016 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में खेली गई थी। उस सीरीज में भारत को अपने सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया ने 4-1 से मात दी थी। आखिरी मैच में मनीष पांडे के शानदार शतक की बदौलट टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। ऐसे में भारत के पार पिछली हार का हिसाब चुकाने का मौका भी है। विराट पहली बार द्विपक्षीय सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तानी करेंगे।
ं
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।