{"_id":"5df242628ebc3e87a35944b9","slug":"ind-vs-wi-kl-rahul-is-less-concerned-about-his-selection-in-team-india-says-wants-to-enjoy-batting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम में चयन को लेकर राहुल बेफिक्र, कहा- उस मुकाम पर हूं जहां इसकी चिंता नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम में चयन को लेकर राहुल बेफिक्र, कहा- उस मुकाम पर हूं जहां इसकी चिंता नहीं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 13 Dec 2019 08:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
केएल राहुल
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शिखर धवन के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किए गए केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में जमकर रन बटोरे और मिले हुए मौके को भुनाया। उन्होंने सलामी बल्लेबाजी करते हुए दो अर्धशतक जमाए और तीन मैचों की सीरीज में 164 रन बनाए।
2 of 4
केएल राहुल
- फोटो : ट्विटर
राहुल का मानना है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ निर्णायक तीसरे वनडे में मिली जीत से बड़े स्कोर बनाने के लिए अच्छी सीख मिली जो उनकी टीम लगातार नहीं कर पा रही थी। राहुल ने कहा, ‘हमें पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने प्रदर्शन में सुधार की जरूरत थी। कई बार हम शुरू से ही 200 रन बनाने की सोचकर उतरते हैं। टी-20 में कोई भी स्कोर काफी नहीं है। हर बार लगता है कि 10-15 रन कम है।’
3 of 4
विराट कोहली और केएल राहुल
- फोटो : ट्विटर
उन्होंने कहा, ‘कई बार हम जरूरत से ज्यादा प्रयास कर जाते हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए और लक्ष्य देते हुए ऐसा होता है और यह सिर्फ टी-20 में ही नहीं बल्कि हर प्रारूप में है। हमारे लिए यह अच्छा सबक रहा। उम्मीद है कि आगे भी हम बार-बार ऐसा कर सकेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
केएल राहुल
- फोटो : ट्विटर
राहुल ने स्वीकार किया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए काफी दबाव रहता है और अतीत में टीम नाकाम रही है। उन्होंने हालांकि कहा कि टीम ने अपनी गलतियों से सबक लेकर सीखा है। टीम में चयन को लेकर राहुल ने कहा, ‘मैं यह नहीं कहूंगा कि दबाव नहीं था। टीम से भीतर-बाहर होना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता। मैं उस मुकाम पर नहीं हूं कि अगले टूर्नामेंट में टीम में अपनी जगह को लेकर सोचता रहूं। मेरे वश में यही है कि मैं लगातार अच्छा प्रदर्शन कर सकूं। टीम के लिए मैच जीतना चाहता हूं और अपनी बल्लेबाजी का पूरा लुत्फ उठाना चाहता हूं।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।