{"_id":"5df24ac88ebc3e87d87eafb8","slug":"cricket-aus-ceo-say-easier-to-schedule-pink-ball-test-against-team-india-if-they-are-in-wtc-final","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो साल पहले हुई भविष्यवाणी, टीम इंडिया का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना तय!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दो साल पहले हुई भविष्यवाणी, टीम इंडिया का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना तय!
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 13 Dec 2019 08:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी केविन रॉबर्ट्स का मानना है कि विराट कोहली की टीम का अगर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचना तय है तो उसे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गुलाबी गेंद से टेस्ट खेलने के लिए मनाना आसान होगा।
2 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम ने पिछली बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दिन रात का टेस्ट खेलने से इनकार कर दिया था लेकिन पिछले महीने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली की पहल पर बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने गुलाबी गेंद से पहला टेस्ट खेला।
3 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
रॉबर्ट्स ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, 'मेरा मानना है कि भारत के खिलाफ अगले साल हम गुलाबी गेंद से एक टेस्ट खेलेंगे। भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है और उसका 2021 में फाइनल खेलना तय लग रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'इसी वजह से अगले सत्र में दिन रात के टेस्ट के लिए उन्हें मनाना आसान होगा। भारत का अगर टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेलना तय है तो दिन रात का टेस्ट खेलने से इनकार का कोई कारण नहीं दिखता।' भारतीय टीम चैंपियनशिप में सात टेस्ट में 360 अंक लेकर शीर्ष पर है और उसका फाइनल खेलना तय लग रहा है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।