Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
IND vs SL Rishabh Pant explosive batting against Sri Lankan bowlers hits 22 runs in a single over after scoring a half-century
{"_id":"622242aa8fe3cc56b119f18c","slug":"ind-vs-sl-rishabh-pant-explosive-batting-against-sri-lankan-bowlers-hits-22-runs-in-a-single-over-after-scoring-a-half-century","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: श्रीलंकाई गेंदबाजों पर जमकर बरसे ऋषभ पंत, अर्धशतक लगाने के बाद एक ही ओवर में ठोके 22 रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: श्रीलंकाई गेंदबाजों पर जमकर बरसे ऋषभ पंत, अर्धशतक लगाने के बाद एक ही ओवर में ठोके 22 रन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:19 PM IST
सार
टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी की। हालांकि, पंत एक बार फिर शतक लगाने से चूक गए। वे पांचवीं बार टेस्ट क्रिकेट में नर्वस नाइंटीज का शिकार बन गए। उन्होंने 97 गेंद पर 96 रन बनाए।
विज्ञापन
1 of 10
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। शुक्रवार (चार मार्च) को मैच के पहले दिन भारत ने पहली पारी में बल्लेबाजी की। उसके लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी की। हालांकि, पंत एक बार फिर शतक लगाने से चूक गए। वे पांचवीं बार टेस्ट क्रिकेट में नर्वस नाइंटीज का शिकार बन गए। उन्होंने 97 गेंद पर 96 रन बनाए।
2 of 10
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
170 रन पर तीन विकेट गिर जाने के बाद पंत क्रीज पर आए। उन्होंने शुरू में संभलकर बल्लेबाजी की। हनुमा विहारी के साथ चौथे विकेट के लिए वे सिर्फ पांच रनों की साझेदारी कर सके। विहारी 128 गेंद पर 58 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद पंत को श्रेयस अय्यर का साथ मिला।
3 of 10
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
पंत और अय्यर ने पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। दोनों ने 88 गेंद पर 53 रन जोड़े। अय्यर 48 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हो गए। उनके जाने के बाद रविंद्र जडेजा क्रीज पर आए। जडेजा और पंत ने टीम इंडिया की पारी को फिर संभाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
जडेजा और पंत ने छठे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। दोनों ने 118 गेंद पर 104 रन जोड़े। पंत 81वें ओवर में सुरंगा लकमल की गेंद पर बोल्ड हो गए। आउट होने से पहले उन्होंने 96 रन बनाए। बोल्ड होने के बाद पंत काफी निराश नजए आए। वे पिच पर ही बैठ गए।
विज्ञापन
5 of 10
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
निराश पंत जब धीमे-धीमे कदमों से पवेलियन की ओर जाने लगे तो जडेजा ने उनका हौसला बढ़ाया। ड्रेसिंग में स्थित सभी लोगों ने उनके लिए तालियां बजाईं। पंत श्रीलंका के खिलाफ पहली बार नर्वस नाइंटीज का शिकार बने।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।