फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NZ vs IND: खराब बल्लेबाजी पर बोले बुमराह, कहा- किसी पर दोष नहीं मढ़ना चाहता

Sun, 01 Mar 2020 03:56 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 01 Mar 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
IND Vs NZ 2nd Test Jasprit Bumrah Said On India Poor Batting No One Wants To Blame Anyone In Team
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय गेंदबाजों के दूसरे टेस्ट में अच्छे प्रदर्शन का बल्लेबाज फायदा उठाने में नाकाम रहे, लेकिन तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह इसके लिए किसी पर दोष नहीं मढ़ना चाहते। बुमराह और मोहम्मद शमी ने मिलकर सात विकेट चटकाए जिससे न्यूजीलैंड की टीम 235 रन पर सिमट गई, लेकिन भारत ने भी इसके बाद दूसरी पारी में 90 रन तक छह विकेट गंवा दिए। भारत पर हार का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि उसकी बढ़त अभी सिर्फ 97 रन की है।

IND Vs NZ 2nd Test Jasprit Bumrah Said On India Poor Batting No One Wants To Blame Anyone In Team
विराट-बुमराह - फोटो : ट्विटर

शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन का बचाव करते हुए बुमराह ने कहा कि देखिए, हम किसी पर दोष नहीं मढ़ना चाहते। हमारी टीम संस्कृति में हम किसी पर दोष डालने की कोशिश नहीं करते। किसी दिन अगर गेंदबाजी इकाई के रूप में हम विकेट हासिल नहीं करते तो यह बल्लेबाजों को हक नहीं देता कि वे हमारे बारे में बात करें, क्या ऐसा नहीं है?

IND Vs NZ 2nd Test Jasprit Bumrah Said On India Poor Batting No One Wants To Blame Anyone In Team
मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर

बुमराह ने कहा कि उन्हें ऋषभ पंत और हनुमा विहारी की क्षमताओं पर भरोसा है कि वे विरोधी टीम को तीसरे दिन मुश्किल में डाल सकते हैं। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर विहारी पांच जबकि पंत एक रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड की पहली पारी में 62 रन देकर तीन विकेट चटकाने वाले बुमराह ने कहा कि एक टीम के रूप में हम कड़ी टक्कर देना चाहते हैं और अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं, लेकिन स्थिति सभी के सामने है। हमारे दो बल्लेबाज बचे हैं और हम कल भी पारी को लंबा खींचने का प्रयास करेंगे। हम प्रयास कर सकते हैं और कड़ी मेहनत कर सकते हैं और जितना अधिक हो उतने रन बना सकते हैं और फिर देखते हैं क्या होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND Vs NZ 2nd Test Jasprit Bumrah Said On India Poor Batting No One Wants To Blame Anyone In Team
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social media

उन्होंने कहा कि एक इकाई के रूप में हम एक दूसरे के काफी करीब हैं और हम कड़ी मेहनत करते हैं। हमने उम्मीद से अधिक विकेट गंवाए लेकिन हम किसी को दोष नहीं देते और एकजुट रहने की कोशिश करते हैं। बुमराह को एकदिवसीय श्रृंखला और फिर पहले टेस्ट में खराब प्रदर्शन के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें पता है कि वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं तब तक इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

विज्ञापन
IND Vs NZ 2nd Test Jasprit Bumrah Said On India Poor Batting No One Wants To Blame Anyone In Team
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

इस तेज गेंदबाज ने कहा कि मैं निजी प्रदर्शन पर ध्यान नहीं देता। आपका ध्यान प्रक्रिया को सही रखने पर होता है और आप अच्छी गेंदबाजी करने का प्रयास करते हो। आप दबाव बनाने की कोशिश करते हो। किसी दिन मुझे विकेट मिलते हैं तो किसी दिन किसी और को। मेरा ध्यान हमेशा इस पर रहता है कि मैं क्या कर सकता हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed