फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvENG: टीम इंडिया का तगड़ा पलटवार, इन पांच खिलाड़ियों ने अंग्रेजों को किया चारों खाने चित

Mon, 15 Mar 2021 07:21 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 15 Mar 2021 07:21 AM IST
विज्ञापन
IND vs ENG, 2nd T20i: Five heroes and star performers of Indian cricket team against england in narendra modi stadium
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC

भारतीय टीम ने दूसरे टी-20 मैच में जबरदस्त तरीके से पलटवार किया। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने इस बार हर क्षेत्र में दमदार खेल दिखाया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इस बार विराट सेना इंग्लैंड की टीम पर भारी पड़ी और मेहमान टीम को घुटने पर ला दिया। टीम इंडिया ने एकतरफा मुकाबले में सात विकेट से मैच जीत लिया और सीरीज में 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई। भारत की जीत में इन पांच खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा।

IND vs ENG, 2nd T20i: Five heroes and star performers of Indian cricket team against england in narendra modi stadium
विराट कोहली - फोटो : social media

विराट कोहली: 
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस बार पूरी लय में दिखे। उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए और इस बार शुरू से ही तेजी से रन बटोरना शुरू किया। विराट ने 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। मैच के दौरान वह 49 गेंदों में 73 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और तीन छक्के लगाए।

IND vs ENG, 2nd T20i: Five heroes and star performers of Indian cricket team against england in narendra modi stadium
इशान किशन - फोटो : social media

ईशान किशन:
युवा बल्लेबाज ईशान किशन को दूसरे टी-20 में डेब्यू करने का मौका मिला। उन्हें इस बार पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी दी गई। 22 वर्षीय ईशान ने भी इस मौके का भरपूर फायदा उठाया और तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 28 गेंदों में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। आउट होने से पहले ईशान ने 32 गेंदों में 56 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और चार छक्के लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG, 2nd T20i: Five heroes and star performers of Indian cricket team against england in narendra modi stadium
शार्दुल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

शार्दुल ठाकुर:
टीम इंडिया के गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने इस बार शानदार गेंदबाजी की और अपनी धीमी गेंदों से अंग्रेजों को खूब परेशान किया। ठाकुर ने चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट चटकाए।

विज्ञापन
IND vs ENG, 2nd T20i: Five heroes and star performers of Indian cricket team against england in narendra modi stadium
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : instagram@washisundar555

वाशिंगटन सुंदर:
युवा गेंदबाजी ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की और टीम को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने भी चार ओवर में 29 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल किये।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed