{"_id":"6859606b6061b6fb5e0397f0","slug":"ind-vs-eng-1st-test-2025-day-4-kl-rahul-century-record-stats-indian-opener-centuries-in-england-2025-06-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय ओपनर बने राहुल, 2023 के बाद जड़ा पहला सैकड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय ओपनर बने राहुल, 2023 के बाद जड़ा पहला सैकड़ा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 23 Jun 2025 07:41 PM IST
सार
राहुल ने ओपनर के तौर पर सेना देश यानी दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में पांचवां शतक लगाया है। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ सुनील गावस्कर हैं जिन्होंने सेना देशों में ओपनर के तौर पर आठ शतक लगाए हैं।
विज्ञापन
1 of 3
केएल राहुल
- फोटो : BCCI X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक लगा दिया है। राहुल ने आखिरी बार टेस्ट में 2023 में सैकड़ा लगाया था और अब उन्होंने इस सूखे को समाप्त कर दिया है। राहुल ने 202 गेंदों पर अपने टेस्ट करियर का नौवां शतक पूरा किया। राहुल ने इस दौरान ऋषभ पंत के साथ मिलकर साझेदारी जमाई जिससे भारत की बढ़त 250 रन के पार पहुंच गई है।
2 of 3
केएल राहुल
- फोटो : ANI
दिग्गजों को पीछे छोड़ा
राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 42 रन बनाए थे, लेकिन दूसरी पारी में वह लय में नजर आए और शतक लगाने में सफल रहे। राहुल का इंग्लैंड के खिलाफ यह चौथा शतक है, लेकिन ओपनर के तौर पर इंग्लैंड में उनका यह तीसरा शतक है। राहुल ने इसके साथ ही सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, विजय मर्चेंट और रवि शास्त्री जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है और वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
3 of 3
केएल राहुल
- फोटो : BCCI X
SENA देशों में पांचवां शतक
राहुल ने ओपनर के तौर पर सेना देश यानी दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में पांचवां शतक लगाया है। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ सुनील गावस्कर हैं जिन्होंने सेना देशों में ओपनर के तौर पर आठ शतक लगाए हैं। राहुल को रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद ओपनिंग में भेजा गया है और उन्होंने इंग्लैंड दौरे की सकारात्मक शुरुआत की है। राहुल ने इंग्लैंड में 2018 में द ओवल में, 2021 में लॉर्ड्स में और अब 2025 में लीड्स में शतक लगाया।
इतना ही नहीं राहुल 2018 से सेना देशों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दौरा करने वाली टीम के सलामी बल्लेबाज हैं। राहुल ने इस देशों में 2018 से अब तक 1294 रन बनाए हैं। दूसरे स्थान पर श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने हैं जिन्होंने 2018 से सेना देशों में ओपनर के तौर पर 751 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा 691 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।