{"_id":"670a7b2d69778d384c055eb3","slug":"ind-vs-ban-harshit-rana-was-about-to-debut-for-india-suryakumar-yadav-suddenly-changed-decision-before-match-2024-10-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: भारत के लिए डेब्यू करने वाले थे हर्षित राणा, मैच से पहले सूर्यकुमार ने अचानक बदला फैसला, जानें वजह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: भारत के लिए डेब्यू करने वाले थे हर्षित राणा, मैच से पहले सूर्यकुमार ने अचानक बदला फैसला, जानें वजह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 12 Oct 2024 07:05 PM IST
सार
मैच से पहले ही पता चला कि हर्षित वायरल इन्फेक्शन से गुजर रहे हैं। उनकी तबीयत ठीक नहीं है। ऐसे में मजबूरन को टीम मैनेजमेंट को रवि बिश्नोई को मैदान पर उतारना पड़ा।
विज्ञापन
1 of 4
हर्षित राणा
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला हैदराबाद में खेला जा रहा है। इस मैच में तेज गेंदबाज हर्षित राणा अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले थे। हालांकि, किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और वह डेब्यू करते-करते रह गए। भारत पहले ही तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले चुका है और बांग्लादेश को क्लीन स्वीप करने उतरा है। कप्तान सूर्यकुमार और टीम मैनेजमेंट इस मैच में अपने बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने वाले थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
2 of 4
हर्षित राणा
- फोटो : IPL/BCCI
दरअसल, मैच से पहले ही पता चला कि हर्षित वायरल इन्फेक्शन से गुजर रहे हैं। उनकी तबीयत ठीक नहीं है। ऐसे में मजबूरन को टीम मैनेजमेंट को रवि बिश्नोई को मैदान पर उतारना पड़ा। अर्शदीप सिंह को इस मैच में आराम दिया गया है। भारतीय टीम सिर्फ एक स्पेशलिस्ट पेस बॉलर के साथ मैदान पर उतरी है। मयंक यादव टीम में एकमात्र स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज हैं। उनका साथ हार्दिक पांड्या और नीतीश रेड्डी निभाते दिखेंगे। हर्षित पिछले काफी समय से टीम से जुड़े रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक डेब्यू का मौका नहीं मिला था। अब एक और मौका वह चूक गए।
3 of 4
रवि बिश्नोई
- फोटो : BCCI
बीसीसीआई ने हर्षित पर अपडेट देते हुए कहा, 'हर्षित राणा वायरल संक्रमण के कारण तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे और वह टीम के साथ स्टेडियम नहीं गए थे।' भारतीय टीम इस मैच में पांच स्पिन विकल्पों के साथ मैदान पर उतरी है। इनमें रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती के अलावा वॉशिंगटन सुंदर, रियान पराग और अभिषेक शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नीतीश रेड्डी, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मयंक यादव
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।