{"_id":"677641de87b2c3e7ed0f02aa","slug":"ind-vs-aus-5th-test-bgt-2025-playing-11-dream-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2025-01-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS Playing 11: क्या रोहित को बाहर रखने का जोखिम उठाएगा भारत, गिल की वापसी पक्की? टीम संयोजन बना चुनौती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS Playing 11: क्या रोहित को बाहर रखने का जोखिम उठाएगा भारत, गिल की वापसी पक्की? टीम संयोजन बना चुनौती
Thu, 02 Jan 2025 01:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:06 PM IST
सार
India vs Australia 5th Test Playing 11 Prediction: रोहित का खराब फॉर्म इस सीरीज में भारत के लिए चिंता का विषय रही है। पिछली तीन सीरीज में रोहित 15 पारियों में 10.93 के औसत से 164 रन ही बना पाए हैं। इन तीन में से दो सीरीज घरेलू थी।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने इस बारे में चुप्पी साध ली थी कि कप्तान रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट में खेलेंगे या नहीं। इस कारण चर्चा का बाजार गर्म हो गया कि क्या भारत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और अंतिम टेस्ट में नियमित कप्तान के बिना खेलने उतरेगा? रोहित पिछले कुछ समय से खराब दौर से गुजर रहे हैं और रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। गंभीर ने भले ही प्लेइंग-11 को लेकर कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन जिस तरह उन्होंने रोहित पर सवाल टाला वो इस बात के संकेत दे रहा है कि टीम प्रबंधन रोहित को बाहर रखने का जोखिम उठा सकता है।
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं रोहित
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट से पहले गंभीर से जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित के प्लेइंग-11 में होने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं कहा। कोच का कहना था कि टीम ने प्लेइंग-11 को लेकर फैसला नहीं किया है और इस बारे में निर्णय मैच से ठीक पहले पिच देखकर लिया जाएगा। रोहित का खराब फॉर्म इस सीरीज में भारत के लिए चिंता का विषय रही है। पिछली तीन सीरीज में रोहित 15 पारियों में 10.93 के औसत से 164 रन ही बना पाए हैं। इन तीन में से दो सीरीज घरेलू थी। रोहित ने इस दौरान सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है। मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर रोहित 31 रन ही बना पाए हैं।

गौतम गंभीर
- फोटो : PTI
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद गंभीर सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भारत के अभ्यास सत्र में पहुंचे। अभ्यास के दौरान स्लिप पर रोहित मौजूद नहीं थे जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कोहली पहले स्लिप पर थे, जबकि केएल राहुल सेकेंड और नीतीश कुमार तीसरे स्लिप पर मौजूद थे। वहीं, ऋषभ पंत विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाले हुए थे और यशस्वी जायसवाल गली में खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
रोहित या गिल, किसे मिलेगा मौका?
अगर भारत रोहित के बिना खेलने का फैसला करता है तो इससे शुभमन गिल तीसरे नंबर पर वापसी कर सकते हैं। ऐसे में एक बार फिर केएल राहुल यशस्वी के साथ पारी का आगाज करते दिखेंगे। अभ्यास के दौरान गिल कोच गंभीर के साथ चर्चा करते दिखे थे। यह इस बात के संकेत है कि गिल टीम में वापसी कर सकते हैं। मालूम हो कि मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में गिल को आराम दिया गया था और रोहित ने ओपनिंग में वापसी की थी। चौथे टेस्ट में बाहर बैठने के बाद गिल ने लगातार नेट्स पर बल्लेबाजी की थी और जमकर अभ्यास करते दिखे थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि जैसे रोहित को ओपनिंग में भेजने के लिए गिल ने त्याग किया था, क्या अब रोहित भी उसी तरह का बलिदान देंगे?
रोहित अगर इस टेस्ट से बाहर रहते हैं तो उनकी जगह तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कप्तानी संभालेंगे जिन्होंने पर्थ टेस्ट में भी टीम की अगुआई की थी। भारत के लिए सिडनी में टेस्ट जीत दर्ज करना कई मायनों में जरूरी है। अगर भारत पांचवां टेस्ट जीतने में सफल रहा तो सीरीज 2-2 से बराबर हो जाएगी और भारत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा बरकरार रखने में सफल रहेगा। इतना ही नहीं, इससे भारत के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने की संभावनाएं बरकरार रहेंगी और उसे ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।

ऋषभ पंत
- फोटो : BCCI
पंत को रखना होगा ध्यान
रोहित के अलावा जिस अन्य बल्लेबाज पर सबसे ज्यादा चर्चा है वो हैं पंत। इस विकेटकीपर बल्लेबाज का बल्ला अब तक ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर खामोश रहा है जिसने टीम प्रबंधन की चिंता बढ़ा दी है। पंत जिस तरह का गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हो रहे हैं उससे सभी नाराज हैं। पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने तो पिछले मैच में कमेंट्री के दौरान पंत की आलोचना की थी और उनके शॉट को बेवकूफी भरा करार दिया था। पंत ने मौजूदा दौरे पर सात पारियों में 22 के औसत से 154 रन बनाए हैं जिसमें एक भी अर्धशतक शामिल नहीं है। टीम प्रबंधन हालांकि, पंत को बाहर रखने पर जल्दबाजी में फैसला नहीं लेगा, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो ध्रुव जुरेल विकेट के पीछे जिम्मेदारी संभालेंगे। जुरेल ने इस दौरे पर सिर्फ एक मैच खेला है। उन्हें पर्थ टेस्ट में मौका मिला था, लेकिन जुरेल ने दोनों पारी मिलाकर 12 रन बनाए थे।