फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: भारतीय टीम ने की ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज से मुलाकात, सिडनी में खेला जाएगा पांचवां टेस्ट

Wed, 01 Jan 2025 05:11 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 01 Jan 2025 05:11 PM IST
सार

दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का पांचवां मुकाबला शुक्रवार से सिडनी में खेला जाएगा। मेलबर्न टेस्ट में हार के बाद भारतीय टीम पहले ही इस सीरीज में 1-2 से पिछड़ चुकी है।

विज्ञापन
IND vs AUS: Indian and Australian cricket teams met Australian PM Anthony Albanese see photos
भारतीय टीम ने की ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज से मुलाकात - फोटो : @AlboMP
भारतीय टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। दोनों टीमों के पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। बुधवार को रोहित शर्मा एंड कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात की। इसकी तस्वीरें पीएम ने खुद अपने एक्स हैंडल से साझा कीं।
IND vs AUS: Indian and Australian cricket teams met Australian PM Anthony Albanese see photos
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भी की पीएम से मुलाकात - फोटो : @AlboMP
भारतीय टीम के अलावा पीएम अल्बनीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। बता दें कि, दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का पांचवां मुकाबला शुक्रवार से सिडनी में खेला जाएगा। मेलबर्न टेस्ट में हार के बाद भारतीय टीम पहले ही इस सीरीज में 1-2 से पिछड़ चुकी है। सीरीज बचाने के लिए रोहित शर्मा की सेना को हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा।
IND vs AUS: Indian and Australian cricket teams met Australian PM Anthony Albanese see photos
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
मेलबर्न टेस्ट में हार के बाद भारत को अब अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। साथ ही सिडनी में अगले टेस्ट को जीतना ही होगा। ड्रॉ या हार टीम इंडिया को फाइनल की दौड़ से बाहर कर देगी। रोहित की कप्तानी में पिछले दो महीने में छह टेस्ट में टीम इंडिया की यह पांचवीं टेस्ट हार है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से हार के बाद भारत को एडिलेड में और फिर अब मेलबर्न में हार मिली है। भारत को अगर अपनी उम्मीदें बनाए रखनी है तो उसे सिडनी टेस्ट में हार हाल में जीत दर्ज करनी होगी। अगर भारत पांचवां टेस्ट जीत जाता है तो सीरीज 2-2 से बराबर हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS: Indian and Australian cricket teams met Australian PM Anthony Albanese see photos
डब्ल्यूटीसी अंक तालिका - फोटो : अमर उजाला
ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। अगर श्रीलंका कंगारू टीम को इस सीरीज में हरा देती है तो ऑस्ट्रेलिया के लिए हालात विपरीत हो जाएंगे। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी ड्रॉ रही तो भारत की पीसीटी 55.26 रहेगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया की पीसीटी श्रीलंका के खिलाफ हार के कारण 54.26 हो जाएगी। अगर ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका के खिलाफ एक टेस्ट ड्रॉ कराने में सफल रहा तो उसकी पीसीटी 56.48 हो जाएगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज गंवाने से भारत फाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed