पाकिस्तान को विश्व विजेता बनाने वाले पूर्व क्रिकेट कप्तान और तहरीक ए इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान ने ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान को 3-0 से मिली शर्मनाक हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, उनकी पार्टी के पाकिस्तान की सत्ता पर काबिज होते ही दुनिया की कोई टीम पाकिस्तानी टीम को मात नहीं दे पाएगी।
इमरान खान की चुनौती, पाकिस्तानी टीम को कोई नहीं दे सकेगा मात!
इमरान खान ने भावलपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान को शर्मनाक हार मिली है। इमरान ने आगे कहा कि पाकिस्तान को हार इसलिए नहीं मिली है क्योंकि हमारे यहां प्रतिभा की कमी है। इस हार का कारण पाकिस्तानी क्रिकेट में सिस्टम की कमी है। हम अपने यहां खेल प्रतिभाओं को नहीं निखार पा रहे हैं।
इमरान खान की चुनौती, पाकिस्तानी टीम को कोई नहीं दे सकेगा मात!
उन्होंने लोगों से वादा करते हुए कहा, यदि उनकी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ पाकिस्तान सत्ता में आती है तो वह क्रिकेट और अन्य खेलों में इन कमियों को दूर करेगी। इसके बाद पाकिस्तान को दुनिया की कोई टीम नहीं हरा सकेंगी।