{"_id":"5fd9f455f3e9b828d41732b8","slug":"icc-world-test-championship-how-new-zealand-make-india-s-path-tougher-for-final-qualification","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुश्किल में टीम इंडिया, कैसे पहुंचेगी फाइनल, समझिए विश्व चैंपियनशिप का पूरा गणित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मुश्किल में टीम इंडिया, कैसे पहुंचेगी फाइनल, समझिए विश्व चैंपियनशिप का पूरा गणित
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 17 Dec 2020 07:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए टीमों के बीच मुकाबला कड़ा हो गया है और ऐसे में भारत को अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए ऑस्ट्रेलिया और फिर स्वदेश में इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। भारत आईसीसी पुरुष टेस्ट टीम रैंकिंग में 114 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया 116.46 अंक लेकर शीर्ष पर है।
2 of 5
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : ट्विटर
न्यूजीलैंड के 116.37 अंक हैं और वह ऑस्ट्रेलिया के काफी करीब है। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों में पारी के अंतर से जीत के बाद 2021 में होने वाले आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के बेहद करीब पहुंच गया है।
3 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड अगर 26 दिसंबर से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में पाकिस्तान को 2-0 से हरा देता है तो उसके पांच श्रृंखलाओं में 420 अंक हो जाएंगे। इससे भारत को आठ टेस्ट मैचों में पांच जीत या चार जीत और तीन ड्रॉ की जरूरत पड़ेगी। भारत को ये सभी मैच मजबूत ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ खेलने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टेस्ट मैच में जीत के बाद भारत
- फोटो : बीसीसीआई
आईसीसी विज्ञप्ति में कहा गया है, 'यह भारत की आस्ट्रेलिया के खिलाफ और न्यूजीलैंड की पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला के परिणाम पर निर्भर करता है। ऑस्ट्रेलिया नंबर एक पर अपनी बढ़त मजबूत कर सकता है या फिर न्यूजीलैंड के लिए शीर्ष पर पहुंचने का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।'
विज्ञापन
5 of 5
आईसीसी
- फोटो : social media
कोविड-19 के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में व्यवधान के बाद अब अंतिम सूची का निर्धारण प्रतिशत अंकों से होगा। पहले हालांकि इसके लिए अंक प्रणाली घोषित की गई थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।