फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कैसे पहुंच सकता है भारत, जानिए पूरा गणित

Wed, 03 Feb 2021 09:05 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 03 Feb 2021 09:05 AM IST
सार

  • न्यूजीलैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में 
  • ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे से हटने का मिला फायदा 
  • टीम इंडिया 18 जून को लॉर्ड्स में खेल सकती है फाइनल 

विज्ञापन
ICC World Test Championship final: Qualification scenario for each team
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ट्विटर @mayankcricket

न्यूजीलैंड की टीम पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे से हटने का फायदा न्यूजीलैंड को मिला। अब कोई भी अन्य टीम न्यूजीलैंड के 70 प्रतिशत अंकों को पार नहीं कर सकेगी। अब एक स्थान के लिए भारत और इंग्लैंड में होड़ है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया भी दौड़ में है पर उसकी राह काफी मुश्किल है। वह सिर्फ किस्मत के सहारे ही पहुंच सकता है। ऐसा तब होगा यदि टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच सीरीज ड्रॉ रहती है या भारत 1-0 से जीतता है या फिर इंग्लैंड 1-0, 2-0 या 2-1 से जीत दर्ज करता है। फाइनल 18 जून को लॉर्ड्स में खेला जाएगा।  

ICC World Test Championship final: Qualification scenario for each team
भारतीय टीम - फोटो : social media

71.7 प्रतिशत अंकों के साथ भारत शीर्ष पर: 
मौजूदा समय में भारत 71.7 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष पर है। न्यूजीलैंड (70) दूसरे, ऑस्ट्रेलिया (69.2) तीसरे और इंग्लैंड (65.2) चौथे नंबर पर है। 

ICC World Test Championship final: Qualification scenario for each team
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC

भारत को 2-0 से जीतनी होगी सीरीज : 
विराट एंड कंपनी के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें सबसे ज्यादा हैं। इसके लिए टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-0 से जीतनी होगी। टीम अगर 2-1, 3-0, 3-1 और 4-0 से इंग्लैंड को हरा देगी तो भी खिताब के लिए न्यूजीलैंड से टकराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
ICC World Test Championship final: Qualification scenario for each team
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर

ऐसे पहुंचेगा इंग्लैंड: 
इंग्लैंड को फाइनल का टिकट कटाने के लिए भारत के खिलाफ सीरीज 3-0 से जीतनी होगी। हालांकि ऐसा मुश्किल है क्योंकि पिछले 37 वर्षों से कोई भी टीम भारत में एक सीरीज में तीन टेस्ट नहीं जीत पाई है। आखिरी बार वेस्टइंडीज ने 1983-84 में छह मैचों की सीरीज 3-0 से जीती थी। 

विज्ञापन
ICC World Test Championship final: Qualification scenario for each team
टेस्ट चैंपियनशिप - फोटो : ICC
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में टीमों का प्रदर्शन 
 
रैंक  टीम  प्रतिशत अंक  सीरीज खेली मैच खेले मैच जीते हारे ड्रा
1 भारत  71.7 430 5 13 9 3 1
2 न्यूजीलैंड  70 420 5 11 7 4 0
3 ऑस्ट्रेलिया  69.2 332 4 14 8 4 2
4 इंग्लैंड  68.7 412 5 17 10 4 3
5 पाकिस्तान  37.7 226 5.5* 11 3 5 3
6 दक्षिण अफ्रीका 34.3 144 4* 10 3 7 0
7 श्रीलंका  16.7 80 4 8 1 6 1
8 वेस्टइंडीज  11.1 40 3 7 1 6 0
9 बांग्लादेश  0 0 1.5 3 0 3 0
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed