क्रिकेट विश्व कप का 12वां संस्करण 30 मई से इंग्लैंड की मेजबानी में खेला जाएगा। दो बार की विश्व कप विजेता टीम इंडिया को इस बार भी विश्व कप का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
सचिन से लेकर गांगुली तक, इन 5 खिलाड़ियों ने 1999 विश्व कप में मचाई थी धूम
सौरव गांगुली
विश्व कप के 21वें मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज सौरव गांगुली ने श्रीलंका के खिलाफ 158 गेंदों में 14 चौके और 7 छक्के की मदद से 183 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी। यह उनके करियर का सर्वोच्च स्कोर भी है। इस मैच में टीम इंडिया को 157 रन से जीत मिली थी।
सचिन तेंदुलकर
विश्व कप के 15वें मुकाबले में 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर ने केन्या के खिलाफ 101 गेंदों में 16 चौके और 3 छक्के की मदद से 140 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। इस मैच को भी भारत ने 94 रन से जीता था।
राहुल द्रविड़
इस मैच में टीम इंडिया के 'द वॉल' कहे जाने वाले द्रविड़ ने पाकिस्तान के खिलाफ 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी। भारत ने इस मुकाबले में पाकिस्तान को 47 रन से हराया था।
अजय जडेजा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए इस मैच में अजय जडेजा ने 138 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 100 रन का नाबाद शतकीय पारी खेली थी। बावजूद इसके टीम इंडिया को 77 रन से हार का सामना करना पड़ा था।