फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तानी क्रिकेटर के चक्कर में फंसा अंपायर, ICC ने 10 साल के लिए किया बैन

Thu, 21 Feb 2019 09:07 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 21 Feb 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
icc banned umpire irfan ansari for 10 years
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : ICC

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को यूएई में रहने वाले कोच इरफान अंसारी को 10 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया। अंसारी को 2017 में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद से 'भ्रष्ट संपर्क' करने का दोषी पाया गया है।

icc banned umpire irfan ansari for 10 years
ICC - फोटो : ICC

आईसीसी ने बयान में कहा कि आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी पंचाट ने अंसारी को यहां सुनवाई के दौरान भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तीन नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया जिसके बाद उन पर प्रतिबंध लगाया गया। पाकिस्तान क्रिकेट टीम से जुड़े होने और यूएई के घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेने वाली दो टीमों का कोच होने के कारण अंसारी आईसीसी की संहिता से बंधे हुए हैं।

icc banned umpire irfan ansari for 10 years
irfan ansari

आईसीसी के एसीयू महाप्रबंधक एलेक्स मार्शल ने कहा, 'मैं सरफराज अहमद को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस संपर्क की जानकारी देकर असली नेतृत्व क्षमता और पेशेवर रवैया दिखाया। उसने पहचाना कि यह क्या है, इसे खारिज किया और शिकायत की। उसने इसके बाद हमारी जांच और फिर पंचाट में सहयोग किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
icc banned umpire irfan ansari for 10 years
sarfaraz ahmed

अंसारी ने अक्टूबर 2017 में यूएई में श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला के दौरान सरफराज से संपर्क किया था। उसका इरादा सरफराज से जानकारियां निकालकर उसे भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल करने का था। सरफराज ने तुरंत इसकी शिकायत की जिसके बाद आईसीसी एसीयू ने जांच शुरू की।

विज्ञापन
icc banned umpire irfan ansari for 10 years
irfan ansari
मीडिया में आई खबरों के अनुसार अंसारी ने 30 साल तक शारजाह क्रिकेट परिषद के साथ काम किया और वह शारजाह क्रिकेट क्लब के मुख्य कोच थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed