क्रिकेट खेलने पर आजीवन प्रतिबंध हटते ही भारतीय क्रिकेटर श्रीसंत की पहली प्रतिक्रिया आई है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद श्रीसंत ने हुंकार भरते हुए कहा कि वे जल्द ही टीम इंडिया में वापसी करेंगे।
प्रतिबंध हटते ही श्रीसंत ने भरी हुंकार, बोले- टीम इंडिया में दोबारा वापसी करूंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया से बात करते हुए उनके चेहरे पर आई बड़ी सी मुस्कान यह बताने के लिए काफी थी कि इस फैसले से वे कितने खुश हैं। इस दौरान श्रीसंत ने कहा कि, 'चयन वगैरह चयनकर्ताओं पर निर्भर है। अभी बहुत लाइफ बाकी है तो जय माता दी। बहुत बार ऐसा हुआ है कि खिलाड़ियों को इंजरी हुई है। मैं ऐसा सोचूंगा कि मेरे साथ बड़ी इंजरी थी।'
श्रीसंत ने टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का उदाहरण देते हुए कहा कि, 'अगर लिएंडर पेस जैसे महान खिलाड़ी 40-45 की उम्र में खिताब जीत सकते हैं तो मैं भी वापस खेल सकता हूं। क्रिकेट में भी आशीष नेहरा ने 38 साल की उम्र तक खेला, मैं भी अभी 36 साल का हूं। मेरी प्रैक्टिस जारी है। मैं मैदान पर लौटने को तैयार हूं।'
जब उनसे यह पूछा गया कि, 'इतने लंबे समय बाद मैदान में वापसी करने आसान होगा तो उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को मैदान पर चोट लगती है और वो 2 तीन साल तक खेल से दूर रहते हैं। मैं भी ऐसी ही मानूंगा कि मुझे भी बड़ी चोट लगी थी और जिससे उबर कर मैं वापसी कर रहा हूं'।
सुप्रीम कोर्ट ने क्या फैसला सुनाया?
जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस केएम जोसेफ वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने श्रीसंथ पर लगा आजीवन प्रतिबंध हटाते हुए बीसीसीआई से कहा कि सजा की अवधि पर नए सिरे से फैसला लिया जाए। वह यह काम तीन महीने के भीतर पूरा कर ले।
बेंच ने यह भी स्पष्ट किया कि उसके इस फैसले से दिल्ली हाई कोर्ट में श्रीसंत के खिलाफ लंबित आपराधिक कार्यवाही के मामले पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। दिल्ली पुलिस ने निचली अदालत के उस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में श्रीसंत समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया था।